हरियाणा में आप को लगने वाला है बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता कर सकते हैं किनारा
प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद को बदले जाने की मांग पर अड़े हैं कई नेता
6 अगस्त 2019, 1:27 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। आम आदमी पार्टी में चला आ रहा घमासान अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा में पार्टी को बड़ा झटका लगने के आसार हैं क्योंकि पार्टी के कई बड़े नेता लअविदा कहने की तैयारी में हैं। इसके संकेत कुछ आप नेताओं ने दे दिए हैं। वजह है प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की कार्यप्रणाली से नाराज चले आ रहे पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उन्हें अध्यक्ष पद से बदले जाने की मांग पर अड़े हुए हैं और पार्टी आलाकमान की ओर से कोई स्पष्ट निर्देश न मिलने के कारण अब वे पार्टी को ही अलविदा कहने का मन बना चुके हैं। ऐसे में वे लोग भी अब पार्टी के साथ नहीं रहना चाहते। इस संबंध में आप नेता अनूप सिंह चानौत भी अपने समर्थकों के साथ बैठक कर चुके हैं। यहां जारी एक ब्यान में मीडिया सन्मवयक पीयूष बूरा ने बताया कि पार्टी के विभिन्न जिलों के अधिकांश पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने समय समय पर अपनी बात आलाकमान तक पहुंचाई,मगर कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी पंडित जयहिंद पार्टी बन कर रह गई है व पिछले दो माह से हरियाणा भर के लगभग सभी नेता एवं कार्यकर्ता समय समय पर प्रदेश के सहप्रभारी सुशील गुप्ता से मिलकर अपनी बात कहते आये हैं कि नवीन जयहिंद की अपरिपक्व नेतृत्व के चलते पार्टी का ग्राफ लगातार गिरा है और उनकी मनमानियों के कारण आज सभी नेता पार्टी छोड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं किस कारणवश प्रदेश में आप को बचाने के लिए सुशील गुप्ता भी बहुत लंबे समय से सही निर्णय नहीं ले पा रहे। उन्होंने कहा कि दरअसल पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक कर निजी एजेंडे पर चल पड़ी है। इसमें सच बोलने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्हें विवश किया जा रहा है कि वे पार्टी को अलविदा कहें। ऐसे में जिन सिद्धांतों को देख सुनकर वे लोग आप के साथ जुड़े थे, वे ही जब खत्म हो गये तो उनका भी इसमें बने रहने का कोई महत्व नहीं रह जाता। इस लिए वे अगले दो एक दिनों में एक साथ पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य की रणनीति वे सब मिल बैठकर बनायेगे। मगर एक बात तो तय है कि पार्टी के 90 प्रतिशत से भी ज्यादा पार्टी नेताओं एवं कार्यकतार्ओं के चले जाने से आलाकमान को जरुर सोचना पड़ेगा कि आखिर कब तक काम करने वालों को पार्टी छोड़ने के लिए विवश किया जाएगा। ऐसे में हरियाणा में आप अगामी विधानसभा का चुनाव भी नहीं लड़ पायेगी। उन्होंने दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की।


0 Comments