गाँव-गाँव घूम-घूम कर समस्याओं का पता लगाकर घोषणापत्र तैयार करेगी आप
मीडिया जंक्शन न्यूज
रोहतक। आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता गाँव-गाँव व घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं का पता लगाने के बाद ही घोषणा पत्र तैयार करेंगे। दिल्ली आप सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि आप सरकार नेदिल्ली में क्रांतिकारी विकास कार्य करवाए हैं जैसे 200 यूनिट फ्री बिजली, प्रत्येक परिवार को 20,000 लीटर फ्री पानी, सभी प्रकार का इलाज व सभी टेस्ट व सभी प्रकार की दवाइयां भी फ्री दी जाती है, सभी आॅपरेशन फ्री होते हैं। आज दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक व सरकारी स्कूलों की चर्चा विश्व में हो रही है। सरकारी स्कूलों की रिजल्ट प्राइवेट से ज्यादा बेहतर आया है। किसान की फसल खराब होने पर प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा, सैनिक की शहादत पर परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता व नोकरी दी जाती है। बुढापा व विधवा पेंशन देश में सबसे अधिक है, जनता की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाऐ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, लाइसेंस, सर्टिफिकेट इत्यादि को डोर स्टेप डिलीवरी से जोड़ा है। नवीन जयहिन्द ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ने काम नहीं कांड किए हैं। आम आदमी पार्टी मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में भी दिल्ली विकास मॉडल लागू किया जाएगा। दिल्ली वाली सभी सुविधाएं हरियाणा में लागू होंगी।


0 Comments