आप को फिर लगा झटका, इन दो और नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
11 अगस्त 2019, 5:28 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनिल शर्मा व जिला अध्यक्ष सतबीर पूनिया ने आप पार्टी को बाय-बाय कर भाजपा का दामन थाम लिया है। आज यहां बरवाला विधानसभा के गांव सातरोड कलां में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुनिया ने अनिल शर्मा व सतबीर पुनिया को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान सतबीर पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चला हुआ है जिसमें दिन-प्रतिदिन नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू एंड कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को हटाकर पुन: देश को आजाद करवाने का काम किया है। इससे पूरे देश व प्रदेश में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर उन्होंने हलका बरवाला के विकास कार्यो को गिनाते हुए कहा कि आज बरवाला विधानसभा में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के लगभग 500 करोड़ के काम हो रहे हैं जिससे पूरे हल्के में चारों ओर चहुंमुखी विकास हो रहा है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में बात करें चाहे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बात करें या बिजली एवं पीने के पानी की बात करें बरवाला हलका में दो 33 केवी सब स्टेशन बने हैं, हल्के में छह बूस्टिंग स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं , इसी प्रकार 5 स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके हैं और बरवाला शहर में सीएचसी को नागरिक हस्पताल का दर्जा मिला है वहीं गांव बिचपड़ी में करोड़ों रुपए की लागत से पीएचसी बनकर तैयार हो चुकी है। आज सभी विपक्षी पार्टियां बौखलाई हुई है। विपक्ष के पास किसी प्रकार का मुद्दा नहीं बचा है विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि विधानसभा बरवाला से भेदभाव किया जा रहा है जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करोड़ों रुपए की सौगात देकर हलका बरवाला को एक नया रूप देने का काम किया है। मुख्यमंत्री का सबका साथ सबका विकास का जो नारा था आज वह चरितार्थ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज जो अनिल शर्मा सातरोड व सतवीर पुनिया एवं उनकी समस्त टीम भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई है। मै पार्टी की तरफ से इनका स्वागत करता हूं और आश्वस्त करता हूं कि पार्टी में इनको पूरा मान-सम्मान मिलेगा। भाजपा कार्यकतार्ओं की पार्टी है और यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को मान-सम्मान मिलता है। इस मौके पर रणधीर सिंह धीरू चेयरमैन मार्केट कमेटी, सुरेश लाडवा मंडल अध्यक्ष, राजपाल श्योराण, महावीर गोदारा, सज्जन शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनोज पुनिया, प्रदीप यादव, रमेश नंबरदार, श्री ओम सिंह, अशोक बब्बर, नीरज शर्मा, विजेंद्र शर्मा, संजय ग्रेवाल, साधु राम जाखड़, सुनील सरपंच खरड़, अनिल सरपंच, छाजू राम शर्मा, संजय नंबरदार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।



0 Comments