पर्यावरण संरक्षण : डीएन कॉलेज में एनएसएस स्वंयसेवकों ने लगाए पौधे

पर्यावरण संरक्षण : डीएन कॉलेज में एनएसएस स्वंयसेवकों ने लगाए पौधे
10 अगस्त 2019, 4:46 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हिसार स्थित दयानंद महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इतना ही नहीं सफाई अभियान के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य भी एनएसएस कार्यकतार्ओं ने बखूबी किया। डीएन कॉलेज के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश यादव, सुरेंद्र बिश्नोई, मंजू शर्मा एवं संगीता मलिक के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के खेल परिसर में पौधारोपण व सफाई अभियान के द्वारा बेहतरीन कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी सुरेश यादव ने पौधारोपण कोंरी सुरेंद्र बिश्नोई, मंजू शर्मा व संगीता मलिक ने संयुक्त रूप से स्वयंसेवकों को आह्वान किया कि वे सफाई के प्रति गंभीरता बरतें एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। खास बात यह रही कि पौधारोपण एवं सफाई अभियान के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था।

Post a Comment

0 Comments