छठी, नौवीं व 11वीं कक्षा के एससी विद्यार्थियों को 17 को मिलेंगी साईकिलें
10 अगस्त 2019, 4:42 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। शिक्षा विभाग द्वारा छठी, नौवीं व 11वीं कक्षा के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिलें प्रदान करने के लिए 17 अगस्त को प्रात: 10 बजे जहाजपुल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेरी साइकिल मेरी पसंद कार्यक्रम के तहत मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार पात्र छात्र-छात्राएं स्वयं अपनी पसंद की साइकिल खरीदकर उसके भुगतान के लिए विभाग में आवेदन करेंगे जिसकी एवज में उनके खाते में निर्धारित राशि जमा करवा दी जाएगी। उन्होंने सभी पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संबंधित स्कूल मुखिया, एसएमसी प्रधान तथा अपने अभिभावक के साथ जहाजपुल के राजकीय वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय में साइकिल चयन के लिए आयोजित होने वाले मेले में भाग लेने को कहा है।


0 Comments