सोनीपत : पढ़ें गोहाना हल्के के विकास की ‘मनोहर’ रिपोर्ट  



 27 अगस्त 2019, 1:26 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन दिनों प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा पर हैं। इस दौरान वे प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं और भाजपा सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार साल में करवाए गए विकास कार्यों व निर्माणाधीन प्रोजेक्टों के बारे में आमजन को अवगत करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री का दावा है कि उनकी सरकार ने प्रदेश के सभी विधनसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए हैं, किसी भी क्षेत्र से कोई भेदभाव नहीं किया गया है। यहां आप पढ़ रहे हैं जिला सोनीपत के गोहाना हल्के में भाजपा राज में हुए विकास कार्यों की ‘मनोहर’ रिपोर्ट

नई पंजीकृत कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाओं के निर्माण पर 6 करोड़ 98 लाख रुपये
132 के.वी. सब-स्टेशन हरसाना कलां से 220 के.वी. सब-स्टेशन गोहाना तक बिजली लाइन बिछाने पर 5.5 करोड़ रुपये
एनएच-71ए से पुठी मोई रिवाड़ा सडक से गोहाना-सिसाना तक 19 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक
पिनाना से ककाना वाया दोदवा सरगथल सडक के कार्य पर 10 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक
जौली से दुभेटा सडक के निर्माण कार्य पर 8 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक
किलोई से पुगथला वाया गिवाना-आंवली-भैंसवाल-बीधल मोई-बजाना कला सडक पर लगभग 25 करोड़ 5 लाख रुपये
राजकीय कॉलेज बरोटा (गोहाना) के निर्माण पर 7 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक
रोहतक-गोहाना रेलवे लाइन क्रॉसिंग से गोहाना-जींद सडक पर द्विमार्गीय ओवरब्रिज के निर्माण पर 40.52 करोड़ रुपये
सोनीपत-गोहाना वाया माहरा, अगवानपुर, चुलकाना सडक के सुधार कार्य पर 14.52 करोड़ 

इन प्रोजेक्ट पर जारी है काम 
नगर पालिका गोहाना में सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए 21 करोड़ 98 लाख रुपये
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में सेन्ट्रल लाईब्रेरी भवन के निर्माण पर 7 करोड़ 58 लाख रुपये 
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में खेल परिसर पर 9.5 करोड़ रुपये 
गांव भैंसवाल कलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 5 करोड़ 8 लाख रुपये 
गोहाना पुराना एनएच-71ए पर 12 करोड़ 12 लाख रुपये
गोहाना-बरोदा-जुलाना सडक पर 24 करोड़ 1 लाख रुपये से अधिक
गोहाना-जींद सडक पर 132 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से 2 लेन के पेवड शोल्डर का निर्माण 
सोनीपत-मेहलाना-फरमाणा सडक का 11.11 करोड़ रुपये

gohana vidhansabha bjp progress report