अब Google Search से ही आर्डर करें खाना

  अब Google Search  से ही आर्डर करें खाना 


नई दिल्ली। एक आम आदमी फोन में ढेरों एप रखता है, जिसकी वजह से कई बार उसे परेशानी भी उठानी पड़ती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, सर्च जगत की दिग्गज कंपनी गूगल ने फुड आॅर्डर को लेकर नई घोषणा की है। गूगल ने आर्डर आनलाइन नाम का फीचर सर्चऔर गूगल मैप्स में शामिल किया है। बताते चलें कि इसमें गूगल असिस्टेंट की मदद से भी खाना आॅर्डर किया जा सकता है। इसमें यूजर पिकअप और डिलिवरी दोनों में से किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकता है। पिकअप में आॅर्डर देने के बाद आपको रेस्टोरेंट पर जाकर उसे लेना होगा, जबकि डिलिवरी में वह खाना घर तक पहुंच जाएगा। आॅर्डर लेने के लिए गूगल के इंटरफेस का इस्तेमाल करते हैं तो उपयोगकर्ता पुराने आॅर्डर में से भी आइट्म्स का आॅर्डर कर सकते हैं। हालांकि अभी यह फीचर भारत में शुरू नहीं है। साथ ही कंपनी ने यह क्लियर नहीं किया है कि गूगल असिस्टेंट से लैस स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले को भी यह फीचर सपोर्ट करेगा या नहीं।

Post a Comment

0 Comments