हिसार : 1965 की भारत-पाक जंग में शहीद हुए सिपाही ओमप्रकाश व बदन सिंह को 9 को दी जाएगी श्रद्धांजलि


हिसार : 1965 की भारत-पाक जंग में शहीद हुए सिपाही ओमप्रकाश व बदन सिंह को 9 को दी जाएगी श्रद्धांजलि


06 सितंबर 2019, 07:36 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्घ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए गांव मिर्चपुर के सिपाही ओमप्रकाश व बदन सिंह को श्रद्घांजलि देने के लिए गांव मिर्चपुर के राजकीय वरिष्ठ उच्चतम विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन प्रदीप बाली ने बताया कि उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने 24 जुलाई को आयोजित एक बैठक के दौरान यह निर्देश दिए थे कि जीवन का सर्वोच्च बलिदान करने वाले सैनिकों को सम्मान व श्रद्घांजलि देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इससे सुरक्षा बलों के सम्मान में वृद्घि होती है जो दिन-रात देश की रक्षा के लिए अपनी जान हथेली पर लेकर सीमा पर तैनात रहते हैं। इसके साथ ही ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में राष्टद्द्रप्रेम की भावना भी पैदा होती है।उपायुक्त के निदेर्शों की अनुपालना में 9 सितंबर को गांव मिर्चपुर के राजकीय वरिष्ठ उच्चतम विद्यालय में एक श्रद्घांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें गांव मिर्चपुर निवासी शहीद सिपाही ओमप्रकाश व सिपाही बदन सिंह को श्रद्घांजलि दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments