सिरसा : विधानसभा रानियां के लिए 2 जोनल मजिस्टे्रट, 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 14 सैक्टर आफिसर नियुक्त


सिरसा : विधानसभा रानियां के लिए 2 जोनल मजिस्टे्रट, 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 14 सैक्टर आफिसर नियुक्त

26 सितंबर 2019, 1:28 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 44-रानियां विधानसभा क्षेत्र में जोन अनुसार जोनल मजिस्ट्रेट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर आॅफिसर की नियुक्ति की है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व सफलतापूर्वक सम्पन्न प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो जोन बनाकर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि जिला के रानियां विधानसभा क्षेत्र में दो जोन बनाए गए हैं, जिसमें जोन एक के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार बिश्रोई तथा जोन दो के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता रणबीर सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 14 सेक्टर आॅफिसर नियुक्त किए गए हैं। एक डयूटी मजिस्ट्रेट और दो सेक्टर आॅफिसर को रिजर्व रखा गया है। उन्होंने बताया कि जहां जोन के ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी चुनाव को आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना के तहत शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने की रहेगी, वहीं सेक्टर आॅफिसर संबंधित बूथों पर चुनाव के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं बारे किए जाने वाले प्रबंधों को सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सेक्टर आॅफिसर समय-समय पर बूथों पर जाकर बूथों के रखरखाव व अन्य प्रबंधों की जानकारी लेंगे।


जोन नम्बर-एक में तैनात रहेंगे यह अफसर 
 वधानसभा क्षेत्र रानियां के जोन एक में गांव साहुवाला प्रथम, कर्मगढ, खुईयां नेपालपुर, भागसर, खाईशेरगढ़, पन्नीवाला मोटा के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. भूषण मोंगा तथा पंजुआना, बुर्जभंगु, नेजाडेला खुर्द, मल्लेवाला, बुढाभाणा, किराड़कोट के लिए केंद्रीय कपास अनुसंधान सिरसा के वैज्ञानिक डॉ. एनके यादव को सेक्टर आॅफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सीडीएलयू सिरसा के प्रो. राज कुमार सलार को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।गांव ढाणी सुखचैन, झोरड़नाली, धोतड़, चामल, ढाणी 400 के लिए राजनीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. राकेश को तथा गांव ढाणी ख्योवाली, बनसुधार, शेखुपुरिया, फतेहपुर नियामतखां, जोधपुरिया, पीरखेड़ा, दारियावाला, खारियां के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. राम मेहर सिंह को सैक्टर आॅफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चौपटा शिव कुमार शर्मा को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। गांव भुन्ना, चक्कां, घोड़ांवाली, गिदड़ा, खाजाखेड़ा, कुस्सर, मेहनाखेड़ा के लिए सीडीएल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चौपटा के सीनियर लैकचरर विपन कुमार को तथा गांव केहरवाला, मम्मडखेड़ा, बचेर, नथौर, सैनपाल, कोठा सैनपाल, मत्तुवाला, सादेवाला के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. शलिंद्र को सैक्टर आॅफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. डीपी वर्ना को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। गांव ढुडियांवाली (पत्ती राठावास), बाईया, बणी, थेड़ शहीदांवाली के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. एमके किदवई को तथा गांव हरीपुरा, धर्मपुरा, हारणीखुर्द, दमदमा, करीवाला के लिए आईटीआई सिरसा के प्रिंसिपल लालचंद को सैक्टर आॅफिसर नियुक्त किया है। राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. संदीप गोयल को इन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। गांव भंभूर, अलीपुर टीटूखेड़ा, मंगाला, ढाणी काहन सिंह, चक कसवां, मौजदीन, गिदड़ांवाली, ढाणी प्रताप सिंह, अनानुर नानकपुर के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक डा. अशोक कुमार को तथा गांव ओटू, धमोरा थेड़ी, बुर्ज माजरा, फिरोजाबाद, अभोली, अबूतगढ, ढाणी भंगी, धनूर, सुलतानपुरिया के लिए डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय डबवाली के सहायक प्रो. सुरेंद्र पाल को सैक्टर आॅफिसर नियुक्त किया है। सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डा. सुलतान कुमार को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

जोन नम्बर-दो में इन अधिकारियों की ड्यूटी 
विधानसभा क्षेत्र रानियां के जोन दो में गांव गोबिंदपुरा माजरा अभोली, टाउन रानियां के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुनिल कुमार को  सैक्टर आॅफिसर तथा राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. रंजीत सिंह को इन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्तकिया है। इसी प्रकार टाउन रानियां के बूथ नम्बर 160 व 161, थेड़ शमिंद्र सिंह, ढाणी सतनाम सिंह, थेड़ी मोहर सिंह, ढाणी संगतपुरा, रंजीतपुरा थेड़ी, नगराणा, नकोड़ा, रामपुरा थेड़ी, ढाणी लहरांवाली, संतावाली के लिए सीएमआरजे राजकीय कॉलेज ऐलनाबाद डा. शशीपाल हरढु को सैक्टर आॅफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीडीएलयू सिरसा के प्रो. राज कुमार सिवाच को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।गांव भड़ोलांवाली, बालासर, नाईवाला, मोहम्दपुरिया, नानूआना, मंगालिया, फतेहपुरिया के लिए सीडीएल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चौपटा के सीनियर लैक्चरर संदीप कुमार को तथा गांव जीवननगर, संतनगर, अमृतसर खुर्द, थेड़ बुढानियां के लिए जनस्वास्थ्य विभाग मंडीडबवाली के एसडीईओ राय सिंह को सैक्टर आॅफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीडीएल इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पन्नीवाला के सहायक प्रो. नवदीप कुमार को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रो. यशपाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. अशोक मक्कड़ व जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरजीत सिंह को सैक्टर आॅफिसर के तौर पर रिजर्व रखा गया है।

Post a Comment

0 Comments