हरियाणा महाभारत 2019 : आज आने वाली है जजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 50 फीसद टिकटें युवा चेहरों को

हरियाणा महाभारत 2019 : आज आने वाली है जजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 50 फीसद टिकटें युवा चेहरों को 



13 सितंबर 2019, 12:44 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही सभी राजनीतिक दल कमर कसकर मैदान में हैं क्योंकि प्रदेश में अब किसी भी वक्त चुनावी बिगुल बज सकता है। सभी पार्टियों में उम्मीदवारों को लेकर मंथन जोरों पर है। जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज आने वाली है। जेजेपी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। और खास बात यह है कि इन 90 सीटों में से 50 फीसद यानि 45 सीटों पर युवा उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। इस बात के संकेत आज जेजेपी नेता दिग्वििजय चौटाला ने दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आज पढ़े-लिखे नेतृत्व की जरूरत है। इसलिए इस विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 50 प्रतिशत सीटें युवाओं को देने का काम करेंगे ताकि हरियाणा की जनता के लिए नई कल्याणकारी नितियों को नई उर्जा के साथ बनाया जा सके। जेजेपी नेता ने कहा कि जजपा किसान, कमेरे, दलित, पिछड़ो के दम पर हरियाणा में सरकार बनाएगी और पहली कलम किसान, कमेरे, दलित, पिछड़े और छोटे दुकानदारों का सारा कर्जा माफ करेंगे। वहीं किसानों को ट्यूबवेल का कनेक्शन मुफ्त देंगे। इनके अलावा हरियाणा के युवाओं के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे कई कल्याणकारी कदम उठाएंगे ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुनहरा व सुरक्षित रहे। जननायक जनता पार्टी ने भी प्प्रचार अभियान तेज कर दिया है। जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला समेत पार्टी के तमाम दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Post a Comment

0 Comments