उम्रकैद की सजा काट रहा यह शख्स 16 साल पहले पैरोल के बहाने हुआ था फरार, रोहतक पुलिस ने धर दबोचा


उम्रकैद की सजा काट रहा यह शख्स 16 साल पहले पैरोल के बहाने हुआ था फरार, रोहतक पुलिस ने धर दबोचा

17 नवंबर 2019, 8:43 PM
 हरियाणा मीडिया जंकशन न्यूज
रोहतक। 16 साल पहले पैरोल पर बाहर आया उम्रकैद की सजा काट रहा युवक फरार हो गया था जिसे अब रोहतक पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया तो वहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक उदयभान ने बताया कि 23 मार्च 1998 को थाना शहर रोहतक के एरिया में अजित नाम के व्यक्ति की हत्या हुई थी। हत्या के आरोपी जरनैल सिंह पुत्र राम प्रसाद निवासी संजय नगर व सुरेन्द्र निवासी संजय नगर को गिरफ्तार कर चालान पेश किया गया था। इसके बाद 8 फरवरी 2002 को अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा दी। जेल जाने के बाद सजायाफ्ता जरनैल सिंह 17 मार्च 2003 को 4 सप्ताह की पैरोल पर जेल से बाहर निकला।15 अप्रैल को वापस जेल में जाना था, लेकिन आरोपी फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हाल ही में 16 नवंबर को मुख्य सिपाही राममेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुराना बस अड्डा से आरोपी जरनैल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात में शामिल दोनों आरोपियों द्वारा अदालत रोहतक के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई थी। 4 जनवरी 2011 को हाईकोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया। आरोपी पैरोल पर आकर फरार होकर राजस्थान में रहने लगा था और फर्नीचर की दुकानों पर काम करता था और कभी-कभी अपने परिवार से मिलने रोहतक आता रहता था।

Post a Comment

0 Comments