सावधान ! कहीं आपके बच्चे पर भी तो नहीं किसी बदमाश की नजर




सावधान ! कहीं आपके बच्चे पर भी तो नहीं किसी बदमाश की नजर

17 नवंबर 2019, 8:37 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
फतेहाबाद। यदि आपके घर में भी छोटा बच्चा है और आप उसे गली में अकेला छोड़ देत हैं तो यह लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है। दरअसल इन दिनों गांवों-शहरों में ऐसे कई संदिग्ध बदमाश घूम रहे हैं जो आपकी इस लापरवाही का फायदा उठाकर बच्चे को उठा ले जा सकते हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ आज फतेहाबाद की अंजली कालोनी में। हालांकि अपहरणकर्ता युवक बच्चे को उठा नहीं ले जा पाया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्त में आ गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बच्चे को उठाने की कोशिश की जा रही थी, अचानक उसके परिजनों की नजर पड़ गई। इसके चलते आरोपी बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। बाद में जब एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दिया तो उसके आधार पर घंटेभर के भीतर आरोपी को पकड़ भी लिया। बहरहाल आरोपी को जेल भिजवा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंजली कॉलोनी में एक स्कूटी सवार ने 8 साल के बच्चे को उठाने की कोशिश की। जब परिजनों ने बच्चे को उठाते देखा तो वह बच्चे को छोड़ मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो सिटी थाने के एएसआई भागमल मौके पर पहुंचे। वहां घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो स्कूटी सवार आरोपी का चेहरा फुटेज में कैद हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी को एक घंटे में ढूंढ निकाला।आरोपी की पहचान डीसी कॉलोनी निवासी राजकुमार उर्फ राजू रूप में हुई है। वह एक आरओ कैम्पर की सप्लाई करने वाला टाटा एस का ड्राइवर है। जब उससे बच्चे को उठाने का कारण पूछा तो बोला कि शराब के नशे में उससे यह गलती हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments