नारनौंद : गुराना में युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव, 36 को मिली नौकरी



नारनौंद : गुराना में युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव, 36 को मिली नौकरी 

 10 सितंबर 2019, 10:59 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार/नारनौंद।अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा गुराना के पंचायत घर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 36 प्रार्थियों का चयन किया गया व 17 युवाओं को मौके पर जॉब आॅफर लैटर प्रदान किए गए। मंडल रोजगार अधिकारी ललिता मेहतानी ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में 250 प्रार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान एसआईएस व नवभारत कंपनियों के पदाधिकारियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया व उनके दस्तावेज चेक करते हुए 36 प्रार्थियों को चयन किया। मौके पर ही 17 प्रार्थियों को जॉब आॅफर लैटर प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि रोजगार सूचना एवं मागदर्शन केंद्र द्वारा 30 अगस्त को भी एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया था जिसमें 18 कंपनियों ने 360 युवाओं के साक्षात्कार लिए थे। इस दौरान 86 युवाओं का चयन करते हुए 22 युवाओं को जॉब आॅफर लैटर प्रदान किए गए थे।

Post a Comment

0 Comments