धोखाधड़ी : बैंक खाते से निकाल लिए 50 हजार

  धोखाधड़ी : बैंक खाते से निकाल लिए 50 हजार 



26 सितंबर 2019, 1:09 
PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर 
करनाल/निसिंग। गांव अलीपुर वीरान निवासी हाविंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने उसके बैंक के एटीएम द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा 50 हजार रूपए निकालने का आरोप लगाया है। उसे ठगी का तब पता चला जब वह बुधवार को घरेलू खर्च हेतु बैंक से राशि निकलवाने के लिए गया तो खाते से  50 हजार गायब मिले। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला तो आरोपी ने पांच अलग-अलग ट्रांजक्श्नों में में खाते से राशि निकाली है। हरविंद्र सिंह के अनुसार उसके खाते में एक लाख 60 हजार रूपए थे जिनमें से 50 हजार रूपए एटीएम द्वारा  निकाल लिए गए। हांलाकि एटीएम उसकी जेब में है जिसे उसने काफी दिनों से इस्तेमाल तक नहीं किया। एटीएम द्वारा राशि नहीं निकले पर उसने बैंक के एक कर्मचारी से मिलकर एटीएम व अकाउंट नंबर की जानकारी सांझा की थी ताकि उसका एटीएम चालू हो सके। उसके कई दिन बाद खाते से  राशि निकाली गई। मामले की शिकायत पुलिस को करने पर उन्होंने बैंक मेनेजर को इसकी शिकायत करने की बात कहकर टाल दिया।

Post a Comment

0 Comments