निसिंग : माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज में आयोजित टैलेंट शो में छात्राओं ने जमकर बिखेरा प्रतिभा का जादू
![]() |
| निसिंग। एमएसकेजी कालेज में निर्णायक मंडली के साथ विजेता छात्राएं एवं गीत पर नृत्य की प्रस्तुतियां देती छात्राएं। |
26 सितंबर 2019, 1:05 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
करनाल/निसिंग। एसजीपीसी के अधीन कस्बे के माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ सतवंत कौर मान की अध्यक्षता में में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने कविता, भाषण, नृत्य, गायन व पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतिस्पधार्ओं में छात्राओं ने पंजाबी व हरियाणी गीतों पर एक से बढकर एक सुंदर प्रस्तुतियां देकर समां बाधा। उन्होंने प्रतिभा के शानदार प्रदर्शन से खूब तालियां बटौरी। वहीं गीत गायन में छात्राओं ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। नए व पुराने गीतों पर सुरों की सरगम से दर्शन एकटक देखने पर मजबूर बने रहे। निर्णायक मंडली के लिए भी विजेताओं का चुनाव करना कठिन बना रहा है। छात्राओं ने भाषण व कविताओं के माध्यम से सामाजिक बुराईयों पर कटाक्ष किया। नृत्य प्रतियोगिता में नैंसी प्रथम, सुखमनप्रीत द्वितीया व कीर्ति शर्मा तृतीया रही। गीत गायन में सुखमनी, सारिका,गीतांजलि व वाध्य वादन में निधि शर्मा ,काजल,प्रभजोत एवं पेंटिंग में प्रियंका ,रूबल दीप कौर व हरमन जोत। कविता पाठ में निधि शर्मा ,कोमल ,व महकप्रीत एवं भाषण में शिवानी ,पूजा व आंचल। प्रश्रोतरी में ज्योति टीम, शिवानी टीम एवं रचना व टीम ने क्रमश: पहले दूसरे व तीसरा स्थान पाया। डा. मान ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा छुपाने की बजाय प्रदर्शित कर निखारने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने निर्णायक मंडली के साथ विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कालेज की एक वर्ष की उपलब्धियां गिनवाई। कार्यक्रम संयोजिका डॉ कोमल रही। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।



0 Comments