निसिंग : ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
26 सितंबर 2019, 1:02 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
करनाल/निसिंग। पानीपत में मंगलवार देरसांय संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के नीचे आने से गोंदर निवासीे करीब 30 वर्षीय राजेश पुत्र धर्मपाल की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को परिजनों की शिकायत पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई राजेंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई करनाल स्थित सरकारी हस्पताल में बीते करीब 11 माह से ठेकेदार के अधीन बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत था। वह पानीपत में किसी काम से गया था तथा ट्रेन की चपेट में आ गया। उन्हें हादसे का उस वक्त पता चला, जब उनके पास रात्रि करीब साढ़े आठ बजे घटना का फोन आया। उन्होंने बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हंै। उसके भाई की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उसकी चार व करीब डेढ़ वर्ष की दो बेटियां हंै। हादसे में युवक की मौत से इलाके में शोक की लहर है।
![]() |
| मृतक राजेश की फाईल फोटो |


0 Comments