सिरसा : सांसद सुनीता दुग्गल बोली, अबकी बार हर हाल में पूरा होगा 75 पार का नारा
सिरसा में जन आशीवार्द यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन पर सिरसावासियों का जताया आभार
बोली कोटन ऐरिया के संबंध में मुख्यमंत्री से इंडस्ट्रीज लगाने बारे हुई है बातचीत
युवाओं को नशे से दूर रखकर मुख्यधारा में जोड़ने का है प्रयास
9 सितंबर 2019, 2:26 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा को सिरसा में बहुत ही बड़ा जनसमर्थन मिला और जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया। यात्रा को दिए इतने प्यार व स्नेह के लिए पूरा सिरसा जिला धन्यवाद का पात्र है। पूरे प्रदेश में यात्रा को मिले भारी जनसमर्थन को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी का अबकी बार 75 पार का जो नारा अवश्य ही पूरा होगा और सिरसा जिला उसमें भागीदार होगा। वे आज यहां स्थानीय विश्राम गृह में सिरसा वासियों द्वारा मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को दिए जनसमर्थन व भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद स्वरूप एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थी। इस अवसर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन रेणू शर्मा, युवा भाजपा नेता मुनीष सिंगला, विनोद स्वामी, नक्षत्र सिंह, पार्षद सुमन शर्मा, राजेश शर्मा, वीरभान मेहता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सांसद दुग्गल ने कहा कि जिला में जिस प्रकार से जन आशीर्वाद यात्रा को भव्य व जोरदार स्वागत हुआ है, उससे भारतीय जनता पार्टी के अबकी बार 75 पार के नारे को कोई रोक नहीं सकता है। सिरसा यात्रा को सुबह से लेकर रात तक बच्चों, युवाओं, बुजुर्गोँ व महिलाओं से लेकर हर वर्ग का जो प्यार व सत्कार मिला है, उसके लिए मैं पूरा सिरसावासियों को तहदिल से धन्यवाद करती हूं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोकसभा में चुनाव में पूरे सिरसा से भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी, ठीक उसी प्रकार आने वाली विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद व आशा से सिरसावासियों ने मुझे देश की संसद में भेजने का काम किया, मैं भी उसी के अनुरूप दिन-रात उन्हें पूरा करने के लिए प्रयासरत हूं। कुछ दिन पहले जयपुर में हुई रेलवे बैठक में उन्होंने क्षेत्र में रेलवे सुधार की दिशा में अनेक प्रस्ताव रखे। इनमें रेलवे स्टेशन पर फूड-प्लाटा, एटीएम आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में आजादी के बाद से अब तक कोई भी रेलवे लाईन नहीं बनी है। वहां के लोगों के लिए यह एक बहुत ही बड़ी व आवश्यक मांग है। मैंने जयपुर बैठक में फतेहाबाद में रेलवे लाईन बिछाने के संबंध में भी प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा जो रेल गाडिय़ां कई-कई घंटों हिसार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहती हैं, उनके सिरसा तक विस्तारीकरण बारे भी प्रस्ताव रखा गया है, ताकि सिरसा के लोगों का हिसार के आने-जाने में सुविधा हो और आपसी मेलजोल बढे।
नशा रोकने को दिन-रात काम कर रही हूं : सांसद
पत्रकारों द्वारा नशे की दिशा में उन द्वारा किए गए प्रयासों बारे पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सांसद बनते ही मैंने इस क्षेत्र से नशे को दूर करने के काम को अपनी प्राथमिकताओं में रखा था और आज भी है। क्षेत्र को नशा मुक्त करने व युवाओं को इससे बचाने के लिए वे दिन-रात काम कर रही है और इस दिशा में सुधार के बारे में ही सोचती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की थी। मुख्यमंत्री ने भी इस बारे सहमति जताई थी कि यहां पर कोटन का अच्छा खासा क्षेत्र है, क्यों ना यहां पर कोई इससे संबंधित इंडस्ट्रीज लगाई जाए। इससे यहां के युवा को रोजगार भी मिलेगा और नशे से भी बचेगा। उन्होंने कहा कि जो युवा नशे की लत में पढ़ चुके हैं अगर वे छोड़ना चाहते हैं तो राज्य सरकार द्वारा उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। सरकार ऐसी संस्थाओं व लोगों को जो नशा मुक्ति को लेकर कार्य कर रहे हैं, उनका हर तरह से सहयोग कर रही है।


0 Comments