कामयाब होना है तो शॉर्टकट के चक्कर में मत पड़ें युवा

कामयाब होना है तो शॉर्टकट के चक्कर में मत पड़ें युवा     पीपीसी एकेडमी में आयोजित सेमिनार के दौरान निदेशक राजीव परुथी ने किया मार्गदर्शन

11 नवंबर 2019, 7:20 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन 
पानीपत। पीसीसी एकेडमी में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल ना करने की सीख दी गई। निदेशक राजीव परुथी ने मार्गदर्शन करते हुए बच्चों को बताया कि जिंदगी में हमें शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए कभी-कभी शार्टकट रास्ते से कमाया हुआ पैसा आपको दुख देता है। राजीव ने कहा आज का युवा पीढ़ी अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्हें जल्द पूरा करने के लिए अपनी काबिलियत को गलत रास्ते पर एवं गलत जगह लगा कर अपने जीवन को दुविधा में डाल देता है। राजीव परुथी ने कहा आजकल हरियाणा प्रदेश में कुछ लोग कंपनी बनाकर लोगों को सपने दिखाकर उनसे पैसा तो लूटते हैं उसके साथ साथ उनकी कला काबिलियत और मेहनत का भी इस्तेमाल करते हैं जिससे आज की युवा पीढ़ी इन कंपनियों की मीठी-मीठी बातों में आकर पढ़ाई की तरफ ध्यान कम और पैसा कमाने की होड़ में लगकर अपने जीवन को व्यर्थ करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन में हुई घटना को भी साझा किया। उन्होंने कहा 2 साल पहले उनको भी बैटली नामक कंपनी ने दुबई में ले जाकर घुमा कर वापस लाए एवं ठगी के शिकार भी हुए जो गलती हमने की वह तुम मत करना। राजीव ने बच्चों को अपनी मेहनत एवं ईमानदारी पर विश्वास रखने को कहा। मौके पर शिल्पा परुथी ने कहा कि इन कंपनियों के ज्वाइन करने से पैसा तो जाता ही है एवं मान सम्मान कमाई हुई अपनी प्रतिष्ठा भी आज का युवा पीढ़ी गवा देता है।

सोच समझकर ज्वाईन करें नेटवर्क कंपनी 
राजीव परुथी ने सलाह दी कि वे नेटवर्क कंपनी को सोच समझकर ज्वाइन करें। उन्होंने बच्चों को अपना ध्यान अपनी पढ़ाई एवं अच्छे नंबर लाने पर कहा। उन्होंने कहा कंपनियां आपको करोड़पति नहीं बनाएंगी। आपकी काबिलियत, आपकी मेहनत, आपका विश्वास एवं हौसला ही आपको बुलंदियां छूने में मदद करेगा। इस मौके पर सभी बच्चों ने शपथ ली यह हम अपना ध्यान अपनी पढ़ाई पर देंगे व आने वाले पेपरों में अच्छे नंबर प्राप्त करेंगे। राजीव परुथी ने हरियाणा के प्रशासन से अपील की शहर में कोई भी ऐसी कंपनी आती है तो उस पर नजर रखें। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को लूटने का काम जो यह कंपनियां कर रही हैं। इस मौके पर दीपक प्रीति प्रियंका मुक्ता दीक्षित सिमरन अनु सागर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments