
मीडिया जंक्शन समचार
हिसार। कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी व हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह का रविवार को हांसी में सैनी समाज द्वारा नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा। हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रवि सैनी ने बताया कि अभिनंदन समारोह हांसी की सैनियान मंडी में सुबह 10 बजे शुरू होगा।उन्होंने बताया कि समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ डीपी वत्स, विधायक पवन सैनी, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी, अतर सिंह सैनी, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला सैनी, रिंकू सैनी, मामन राम सैनी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ऋषि पाल सैनी व पार्षद अनिल मानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। रवि सैनी ने कहा कि मौजूदा भाजपा की सरकार ने पिछड़े वर्ग के मान-सम्मान को हमेशा बढ़ावा दिया है। ऐसे में समस्त समाज का भी दायित्व है कि वह सरकार और चुने हुए प्रतिनितिधिओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे रविवार को होने वाले समारोह में बढ़-चढकर हिस्सा लें।


0 Comments