राज्य स्तरीय राहगिरी के लिए हिसार तैयार, आज हुई फाईनल रिहर्सल
एडीजीपी ओपी सिंह व उपायुक्त अशोक कुमार मीणा की देखरेख में हुआ आयोजन
मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। कल 14 जुलाई कोसुबह 5.30 बजे से 8 बजे तक हिसार में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय राहगिरी कार्यक्रम के लिए हिसार तैयार है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एवं एडीजीपी ओपी सिंह व उपायुक्त अशोक कुमार मीणा की देखरेख में आज हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय राहगिरी के प्रथम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की रिहर्सल करवाई गई। कार्यक्रम के प्रबंधों का जायजा लेते हुए एडीजीपी ने अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए। फाइनल रिहर्सल के उपरांत एडीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबसे पहले हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 के पास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री को पुलिस की घुड़सवार टुकड़ी यहां तक लेकर आएगी। यहां सर्वप्रथम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, तत्पश्चात गणमान्य जनप्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। इसके पश्चात सांस्कृतिक टीमें भंगड़ा व ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री को हकृवि में लेकर जाएंगी। हकृवि परिसर में प्रवेश के बाद हरियाणा के इंटरनेशनल खिलाड़ी इंडिया कलर में मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके लिए योगेश्वर दत्त, गीता फौगाट, ममता खरब, साक्षी मलिक, गीतिका जाखड़, रानी रामपाल, रमेश गुलिया, सरदारा सिंह, संदीप राजपूत व परमजीत समोता जैसे 11 विख्यात खिलाडिय़ों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री को मुख्य स्टेज पर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रसिद्घ कलाकारों द्वारा स्वागत गीत व केसरिया बालम जैसे गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। एडीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक द्वारा कार्यक्रम में पुलिस विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा द्वारा प्रशासन की ओर से औपचारिक स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिला स्तरीय राहगिरी कार्यक्रम में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले जिलों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवचरण, हांसी पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान, नगर निगम आयुक्त डॉ. जेके आभीर, सीटीएम शालिनी चेतल, नारनौंद एसडीएम सुरेंद्र कुमार, नगर निगम के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्रर डॉ. पीके हुड्डद्दा, डीईओ देवेंद्र सिंह, डीएसपी जयपाल, अशोक कुमार, जोगेंद्र शर्मा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।





0 Comments