आदमपुर : भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं पूर्व गृहमंत्री मनीराम गोदारा के भांजे मनोज पाल


आदमपुर : भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं पूर्व गृहमंत्री मनीराम गोदारा के भांजे मनोज पाल 

अगले माह अगस्त में महापंचायत किए जाने का ऐलान 



संदीप कम्बोज। मीडिया जंक्शन 
हिसार। पूर्व गृहमंत्री मनीराम गोदारा के भांजे व समाजसेवी मनोज पाल ने आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 85 से ज्यादा सीटें जीतकर हरियाणा में फिर से सत्ता वापसी करेगी। लालवास निवासी मनोज पाल ने कहा कि केंद्र में देशके प्रधानमेंत्री नरेंद्र मोदी तो हरियाणा में मनोहर लाल चहुंमुंखी विकास कार्य रहे हंै। उन्होंने कहा कि आदमपुर हलके में भी इस बार कमल का फूल ही खिलेगा क्योंकि मनोहर सरकार ने आदमपुर विधानसभा में 300 करोड़ से भी अधिक के विकास कार्य करवाए हैं। शनिवार को यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में मनोजपाल ने कहा कि एक हरियाणा एक हरियाणवी सबका साथ सबका विकास की नीति के आधार पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, लगन व मेहनत से विकास कार्यों व नई योजनओं को अमलीजामा पहना रहे हंै। प्रदेश की जनता को सीएम की छवि काफी पंसद आई है हरियाणा के  युवाओं को खासतौर से मनोहर लाल का फैन हो गए हंै क्योंकि इस सरकार में लोगों को बिना किसी सिफारिश के नौकरियां मिली हंै। मनोज ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा मनोहर लाल की कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए ही वह भाजपा में शामिल हुए हंै और आदमपुर से विधान सभा के बीजेपी की टिकट लेकर चुनाव लड़ना चाहते हंै। उन्होंने बताया कि हिसार लोकसभा से बिजेद्र सिंह व सिरसा से सुनीता दुग्गल तथा रतनलाल अंबाला लोकसभा के लिए 2019 में चुनाव प्रचार किया और भारी मतों से जीत हुई थी। इस मौके पर चंदन नगर के सरपंच सतेंद्र बीड के सरपंच मनोज शर्मा, झिडी के सरपंच रामस्वरुप, पीरावाली के सरपंच दशान सिंह, सीसवाल के सरपंच घीसाराम, सारंगपुर के सरपंच रविंद्र, बीब बबरान के सरपंच मानविंद्र, खारिया के सरपंच घासी राम, राजू बैनीवाल,  आत्माराम बिश्नोई सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आदमपुर के लोगों की सच्ची सेवा करना चाहता हूं
मनोज पाल ने कहा कि आदमपुर हलके में 60 गाव आते हंै वे ग्रामीणों का विकास करके उनकी सच्ची सेवा करना चाहते है। उन्होंने बताया कि मनोहर सरकार के नेतृत्व में आदमपुर हलके में करोड़ो रुपये के विकास कार्यो पर खर्च किए जा चुके है। मनोज पाल ने आरोप लगाते हुए प्रैस वार्ता में कहा कि कुलदीप बिश्नोई परिवार ने सिर्फ अपना विकास परंतु प्रदेश की जनता का विकास नही किया जिसकी वजह से आज कुलदीप बिश्नोई के पुत्र को आदमपुर हलके में हजारों मतों के भारी अंतर हारना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि कि ये लोग जनता के बीच नही गए इन्होंने मात्र ड्राइंग रुम की राजनीति की है। इस बार भी कुलदीप बिश्नोई परिवार आदमपुर से अपनी टिकट से जमानत नहीं बचा पाएगा क्योंकि कुलदीप बिश्नोई से आदमपुर के लोग काफी निराशा है। यहां के लोगों ने कुलदीप बिश्नोई परिवार को नकार दिया है और यहां के लोग अब नया विकल्प देख रहे हैं।


स्वीमिंग पुल में नहाते रहे कुलदीप और किसान पानी के लिए तरस रहे  
मनोजपाल ने आरोप लगाया कि कुलदीप बिश्नोई खुद तो स्वीमिंग पुल में नहाते रहे परंतु वे आदमपुर के किसानों के लिए पानी तक मुहैया नही करवा सके। मनोहर लाल सरकार आदमपुर के किसानों के लिए पानी सहित अन्य सुविधाए उपलब्ध करवा रही है।  मनोज पाल ने कहा कि आदमपुर से उन्हें बीजेपी की टिकट मिलती है तो वे मात्र विकास और आम आदमी तथा किसानो के विकास करवाने के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।  उन्होंने कहा कि आदमपुर में अगस्त के महीने में महापंचाय का आयोजन करेगें जिसमें आदमपुर के 60 गांवों के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे।

जानें क्या है मनोजपाल का अब तक का राजनीतिक व सामाजिक सफर 
मनोज पाल ने कहा कि वे राजनैतिक व सामाजिक स्तर से लोगों के साथ जुड़े हंै। उनके अंदर कर्मठ भावना है वह लोगों की भलाई के लिए आदमपुर का विकास करना चाहते हंै। उन्होंने देहरादुन व चंडीगड से अपनी पढाई पूरी की। उनका  पारिवारिक राजनीति से जुड़ा हुआ है। अपने परिवार के राजनैतिक कैरियर के बारे मे बताया मनोज पाल ने बताया कि मनीराम गोदारा हिसार लोकसभा से दो बार सांसद रहे तथा 1966 से 1999 तक बीजेपी एवं एचवीपी सरकार में गृह मंत्री रहे और भट्टू कला से विधायक भी बने। भट्टू कलां के दो दर्जन गांव अब आदमपुर विधान सभा में शामिल हो गए है उनकी माता के सगे बडे भाई थे। मेंरे बड़े पापा नेकी राम तीस वर्षो तक गांव लालवास के सरपंच रहे तथा 1982 तथा 1988 में ब्लाक समिति रतिया के प्रधान रहे। उनके भाई प्रेम कुमार 1998 में मार्किग रतिया के प्रधान रहे और पिछले प्लान में गाव लालवास के पांच साल तक सरपंच रहे। मेरी दादी आदमपुर विधान सभा के सबसे बड़े गांव सदरपुर की रहने वाली हैं और इस गांव में 14 हजार वोटर हंै जिन पर हमारे परिवार का प्रभाव है। 2001 से लेकर 2005 तक युवा कांग्रेस के महासचिव रहा इसके दौरान बलराज जाखड़ के साथ हरियाणा किसान सैल का भी महासचिव रहा तथा दो बार पंचकूला से आजाद प्रत्याशी के तौर पर नगर निगम के चुनाव लड़ चुका है। वर्ष दो 2005 में चुनाव के दौरान ओम प्रकाश चौटाला विरुद रतिया नरवाना तथा रोड़ी विधान सभा में प्रचार किया था और आदमपुर से भजनलाल व उसके परिवार के खिलाफ चुनाव में प्रचार भी किया। सभी झूठे केसों में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। मैने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और औमप्रकाश चौटाला के विरुद्ध भाग लिया इसके लिए मुझे जेल जाना पड़ा। दोनों परिवारों नेंं राजनैतिक द्वेष से उनके खिलाफ थानों में कई मुकदमें दर्ज किए गए। कुलदीप की माता जसमा देवी मेरे गाव लालवास की रहने वाली है एवं हमारे घोर विरोध है। भजनलाल परिवार के विपक्ष में दूसरा प्रत्याशी खड़ा होता  तो उन्होंने उसकी मदद की और भजनलाल परिवार की हमेशा खिलाफत की।


Post a Comment

0 Comments