हरियाणा सरकार का नया प्रोजेक्ट, गौमुत्र व गोबर से बनेगी धूप, अगरबत्ती व लकड़ी

हरियाणा सरकार का नया प्रोजेक्ट, गौमुत्र व गोबर से बनेगी धूप, अगरबत्ती व लकड़ी 
प्रदेश की सभी गौशालाओं को 90 फीसद अनुदान पर दी जाएंगी मशीनें 
हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला ने दी जानकारी 

9 सितंबर 2019, 2:35 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। गौ संरक्षण की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा अब एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है जिसमें गायों के गोबर व मुत्र से धूप, अगरबत्ती, गमले तथा लकड़ी बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से सभी गौशालाओं में 90 प्रतिशत अनुदान पर मशीनें दी जाएंगी ताकि सभी गौशालाएं स्वावलंबी बनें और उन्हें किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला आज यहां स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार एक पायलेट प्रोजेक्ट मेवात में लगाया जाएगा जिसमें गोबर से बॉयोगैस बनाने का प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट के माध्यम से रसोई इंधन लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा जोकि 400 रुपये तक का खर्चा प्रत्येक परिवार को देना होगा। इस प्लांट को लगाने के लिए एक निजी कंपनी से संपर्क किया गया है। प्लांट को लगाने के लिए 25 प्रतिशत कंपनी तथा 75 प्रतिशत आयोग द्वारा खर्च किया जाएगा। लाभ का 75 प्रतिशत गौशालाओं को दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि समय-समय पर किसानों को जैविक खाद प्रयोग करने के लिए भी जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जिन गांवों में गौशाला नहीं है, मनरेगा की सहायता से गौशाला बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि नए-नए जैसे बॉयोगैस, सौलर प्लांटतथा बॉयोगैस के सिलेंडर जैसे प्रोजेक्ट तैयार कर गौशालाओं को मजबूत तथा स्वावलंबी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल समेत भाजपा के अनेक गणमान्य नेता मौजूद रहे।

पंजाब व राजस्थान की वजह से कैटल फ्री नहीं हो पा रहा हरियाणा 
पत्रकारों के सवाल के जवाब में बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ कर नंदीशाला व गौशाला भेजा जा रहा है। परंतु हरियाणा की सीमा राजस्थान व पंजाब से सटे होने के कारण हम पूरी तरह से कैटल फ्री नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए भी योजनाएं बनाई जा रही हंै ताकि पूरे प्रदेश को कैटल फ्री किया जा सके।  

Post a Comment

0 Comments