यूपी के बाद अब हरियाणा में भी गुंडों की आई शामत, विस चुनाव से पहले सलाखों में होंगे सभी गुंडे-माफिया
हरियाणा पुलिस ने एक माह में काबू किए 30 मोस्टवांटेड बदमाशों समेत 36 गिरोह के 113 अन्य गुंडे
धरातल दिखाई देने लगा मुख्यमंत्री के बयान का असर
5 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के ईनामी हैं कई बदमाश
9 सितंबर 2019, 5:23 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेशवासियों से वादा किया था कि प्रदेश में अब गुंडों को उनकी असली जगह पहुंचाया जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा खत्म होने के साथ ही इसके रूझान भी आने शुरु हो गए हैं। हरियाणा में अब गुंडे,बदमाशों व माफियाओं की शामत आ गई है। हरियाणा पुलिस ने इनके विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है और इनकी धरपकड़ की जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कुख्यात अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस ने एक महीने के विशेष अभियान के दौरान 25 मोस्टवांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ लूट, चोरी, हत्या, जबरन वसूली, एटीएम लूट, डकैती और अन्य आपराधिक गतिविधियां में संलिप्त 36 सक्रिय गिरोह का पदार्फाश करते हुए इनके 113 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड तथा सक्रिय गिरोह के सदस्यों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए 20 जुलाई से 20 अगस्त तक राज्य भर में विशेष अभियान चलाया गया। पकड़े गए अधिकांश मोस्ट वांटेड अपराधी न केवल जघन्य अपराधों में सलिप्त थे, बल्कि उनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का इनाम भी घोषित था। उन्होंने कहा कि चार मोस्ट वांटेड अपराधियों को सिरसा से गिरफ्तार किया गया था, जबकि भिवानी, रोहतक और दादरी से दो-दो, पानीपत, करनाल, नारनौल, रेवाड़ी, हिसार, फरीदाबाद, पलवल, अंबाला, सोनीपत और कुरुक्षेत्र से एक-एक अपराधी को पकड़ा गया है। अन्य मोस्ट वांटेड की धरपकड़ स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा की गई है। डीजीपी ने बताया कि हत्या, हत्या को प्रयास और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल 36 सक्रिय गिरोह के 113 सदस्यों को भी इस अभियान के दौरान काबू किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े आपराधिक मामलों पर पूरी तरह से रोक लगा देने तक इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
ये कुख्यात बदमाश किए गए गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए मोस्टवांटेड बारे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि इस अवधि के दौरान बागपत (यूपी) के ओमबीर, माजरा फरमाना सोनीपत के विजय, कलानौर रोहतक के मोहित, दिल्ली के सतबीर उर्फ सोनू, मिताथल भिवानी के विनोद, श्यामसुख हिसार के राजेश, उरिया (यूपी) के रोहित मिश्रा, कनौज (यूपी) के कुलदीप उर्फ छोटू, कानपुर नगर (यूपी) के मनीष, सुल्तानपुर (यूपी) के विक्रम यशवर्धन, जाहोदा बुरारी के साहिल, प्रतापगढ़ (यूपी) के मोबिन, बरवाला के भरत, गाजियाबाद (यूपी) के प्रदीप, बिलोचपुर के राजन, सहारनपुर (यूपी) के इसरार उर्फ छोटा, सोनीपत में खेड़ी डमकान के नीरज उर्फ संजू, रावलधी दादरी के अमित, मकराना दादरी के रोहताश, मेरठ (यूपी) के अजय उर्फ हिटलर, खरखौदा सोनीपत के प्रदीप, झारखंड के दीपक मंडल और प्रतापगढ़ (यूपी) के मिराज खान को हरियाणा पुलिस के जवानों ने कड़ी मेहनत से काबू किया है।
किस जिले से कितने बदमाश काबू
एडीजीपी ने बतायाकि गिरफतार किए गए सक्रिय गिरोह के सदस्यों में करनाल जिले से 8, पानीपत से 14, सोनीपत से 23, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद से 6-6, दादरी और मेवात से 3-3, झज्जर से 7, अंबाला, रोहतक और पलवल के 1-1, पंचकूला से 9, कैथल, गुरुग्राम व एसटीएफ की टीम ने 5-5 तथा भिवानी जिले से 10 अपराधी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मोस्टवांटेड और सक्रिय गिरोहों के सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होने कहा कि इस तरह के अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगे ताकि कुख्यात अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पूर्णत: अंकुश लगाया जा सके।


0 Comments