निसिंग : बलबीर राणा गोंदर बने व्यापार मंडल पंचायत अध्यक्ष
![]() |
| निसिंग। अनाजमंडी में चयनित व्यापारमंडल पंचायत के सदस्य व अन्य। तस्वीर: रिंकु गोंदर |
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। कस्बे के मार्केट कमेटी कार्यालय में व्यापार मंडल पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जयप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में मंडी के आढ़तियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आढ़तियों द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के गठन को लेक पहले ही प्रत्येक बडेÞ ब्लाक से दो-दो व छोटे ब्लाकों से एक-एक सदस्य चयनित कर लिया गया था। इन्हीं 13 सदस्यों में से एक को अध्यक्ष चुना जाना था जिसको लेकर सभी सदस्यों में आपसी विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से बलबीर राणा गोंदर को आगामी दो वर्ष के लिए व्यापार मंडल पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। जबकि लाला लच्छीराम गोयल को सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष बलबीर राणा ने कहा कि उनकी ओर से मंडी में आढ़तियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाऐगा। सभी पंचायत सदस्यों के साथ मशवरा कर समस्या का उचित समाधान किया जाऐगा। मंडी में किसी भी आढ़ति को कोई परेशानी नही आने दी जाऐगी। पदभार को लेकर उन्होंने मंडी के सभी आढ़तियों का आभार व्यक्त करते हुए मेहनत, लग्र व ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। च्यनित पंचायत सदस्यों में रामेश्वर शर्मा,विनोद, जोगिंद्र गोयल, धर्मबीर राणा, पवन कुमार, मोहनलाल शर्मा, मलकीत वडैच, सुशील जिंदल, रामदयाल, वेदप्रकाश बंसल, स. अंग्रेज सिंह शामिल है। मौके परे पूर्व मंडी प्रधान वेदप्रकाश त्यागी, गौशाला प्रधान सुभाष सिंगला, सुखदेव शर्मा, महाबीर राणा, मुरारी लाल शर्मा, व पवन राणा सहित अन्य मौजूद रहे।


0 Comments