कैंसर मरीजों में 30 फीसद रोगी ओरल कैंसर से पीड़ित : डा. मोनिका


कैंसर मरीजों में 30 फीसद रोगी ओरल कैंसर से पीड़ित 
ओरल हेल्थ जागरूकता अभियान की शुरुआत, पहले दिन 45 छात्राओं की जांच 

निसिंग। राजकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं के दातों की जांच करती डा.मोनिका। तस्वीर : रिंकु गोंदर
9 सितंबर 2019, 8:09 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज से प्रदेशभर में ओरल हेल्थ जागरूकता अभियान की शुुरुआत की गई है। 40 दिवसीय इस अभियान के पहले दिन निसिंग में एसएमओ डा. राजेश जौहरी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मियों की टीम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंची। इस अवसर पर दंत चिकित्सक डा. मोनिका मलिक ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। उन्होंने कहा कि हमेशा खाना खाने से पूर्व हाथों को साबुन से साफ करना चाहिए। वहीं सुबह नाश्ते के बाद व रात को सोने से पहले दांत साफ जरूर करें। मिठाई व चिपचिपे खाद्य पदार्थों का सेवने कम से कम करें। छह माह में एक बार अपने चिकित्सक से दांतों की जांच अवश्य करवाएं। दांतों में हल्की सी दिक्कत महसूस होने पर तुंरत चिकित्सक से परामर्श करें। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से दांतों की सफाई नहीं करने से मुंह से बदबू आने के साथ ही दांत खराब होने लगते हंै। उन्होंने दांतों में आने वाली बीमारियों, उनके कारण एवं बचाव के तरीके भी बताए। वहीं उन्होंने तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट से ओरल कैंसर उत्पन्न होता है। छात्राओं को खाने के पैटर्नएवं भोजन के विकल्पों के बारें में बताया, जो दांतों की सडन का कारण बनते है। चीनी के संपर्क में आने से मुंह में पलाक बैक्टीरियां उत्पन्न होता है जिससे दांत खराब होकर निकल जाते हंै। उन्होंने दांतों की सफाई व मीठे का कम से कम सेवन करने की नसीहत देने के साथ ही 45 छात्राओं के दांतों की जांच की। प्रिंसिपल उमा रेड्डू ने जानकारी को आस-पड़ौस व परिजनों में शेयर करने को प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments