निसिंग का गुलशन मीत माहरी बोली हरियाणा शो में सम्मानित
![]() |
| निसिंग के गीत लेखक गुलशन मीत सम्मानित करते क्लब सदस्य। तस्वीर : रिंकु गोंदर |
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। प्रतिभा वह गुण है जो इंसान को मशहूर बनाती है। क्षेत्र चाहे जो भी हो प्रतिभा से पहचान बनती है। प्रतिभावान व्यक्ति समाज में सदैव मान सम्मान पाता है। प्रतिभा के बल पर एैसा ही सम्मान निसिंग के गीत लेखक गुलशन मीत ने पाया है। सोमवार को कल्यात की अनाज मंडी में माहरी बोली एस जी ब्रदर द्वारा आयोजित भाई चारा एवं कलाकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया ह्ण जिसमें पहुंचे गीत लेखक , गायक कलाकार, अभिनेता, मेकअप मैने, कैमरा मैने, म्यूजिक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व रैपर सहित अन्य कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिनमे हरियाणवी गायक कर्मबीर फौजी व आजाद खाड़ा खेड़ी ने निसंग के हरियाणवी लेखक गुलशन मीत को भी सम्मनित किया गया। उन्होने बताया कि इससे पहले भी समालखा के डीकाडला मे आयोजित स्टार ए हरियाणा कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया था उन्होंने कहा कि बीते करीब छह साल पहले एक हरियाणवी गीत सुनकर उनके मन में गीत लेखन की ईच्छा जगी। जिसके चलते उन्होंने एक हरियाणवी गीत लिखा। जिसे लोगों द्वारा पंसद करने पर उसकी लेखन में रूचि बढ़ती चली गई। बाद में उन्होंने मंदिर वाला घाट, निसिंग नगर नगीना, चाल खेलेगें होली सहित कई अन्य डीजे गीत लिखे। जिन्हें फिल्माया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुझे नही बल्कि मेरी प्रतिभा को सम्मनित किया गया है। उन्होंने ग्रुप सदस्यों को आभार व्यक्त किया।


0 Comments