हरियाणा : सम्मानित होंगी समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जिला रैडक्रास सोसाईटियां


 हरियाणा : सम्मानित होंगी समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जिला रैडक्रास सोसाईटियां

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली समीतियों को मिलेगी 20 लाख, 15 लाख व 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि 


2 सितंबर 2019, 12:47 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज 
चंडीगढ़। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली जिला रैडक्रॉस समितियों को 20 लाख, 15 लाख व 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य यहां राजभवन में आयोजित भारतीय रैडक्रास समिति व सैंट जॉन एम्बुलैंस की 33वीं वार्षिक बैठक व सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होनें रैडक्रास समिति व सैंट जॉन एम्बुलैंस की दर्जन भर गतिविधियों में 227 अधिकारियों, पदाधिकारियों व सामाजिक कार्यकतार्ओं को सम्मानित किया। आॅवरआल गतिविधियों में फरीदाबाद जिला प्रथम, झज्जर द्वितीय तथा रोहतक, भिवानी व हिसार जिला तृतीय स्थान पर रहे। युथ रैडक्रास सोसाइटी की गतिविधियों में आॅवरआल ट्रॉफी महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक को मिली। यह ट्रॉफी विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 राजबीर सिंह ने ग्रहण की। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक को युथ रैडक्रास गतिविधियों में आॅवरआल ट्रॉफी राज्यस्तर पर लगातार तीसरी बार मिली है। उल्लेखनीय है कि युथ रैडक्रास गतिविधियों में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रहा है।  राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट गतिविधियों की रैंकिग के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले राज्यों को क्रमश 30, 20 व 10 लाख रुपए की  प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना आगामी वर्ष 2020-21 से शुरू होगी। उन्होनें कहा कि रैडक्रास समिति संकट की घड़ी में संकटमोचक का काम करती है। गरीबों, अनाथों, असहायों, और पीड़ित लोगों की सहायता के लिए रैडक्रास समिति द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्वैच्छिक रक्तदान सेवा में हरियाणा रैडक्रास समिति हमेशा अग्रणी रही है। वर्ष 2018-19 में 2561 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर दो लाख उनतीस हजार चार सौ अड़सठ यूनिट रक्त एकत्रित किया है जो एक क्रीर्तिमान है। उन्होनें कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण प्रदान करने में, फर्स्ट-एड तथा होम-नर्सिंग के क्षेत्र में हरियाणा रैडक्रास समिति पिछले 12 सालों से देशभर में प्रथम स्थान पर रही है जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। समिति द्वारा अन्य राज्यों एवं विदेशों में भी प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों के लिए सहायता राशि, कपड़े, दवाईयों आदि भिजवाकर संकट के समय वहां के लागों की कई बार मदद की गई है। श्री आर्य ने सैंट जॉन एम्बुलैंस शाखा की सराहना करते हुए भी कहा कि यह शाखा अपनी गतिविधियों में पिछले 15 सालों से देश में प्रथम स्थान पर रही है। इसके लिए रैडक्रास के सब अधिकारी, कर्मचारी व कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।


जानें क्या कार्य कर रही है हरियाणा रैडक्रास सोसाइटी 
राज्यपाल ने बताया कि हरियाणारैडक्रास सोसाइटी गर्भवती महिला कल्याण के साथ-साथ परिवार कल्याण का कार्य भी कर रही है। राज्य के 8 जिलों में सोसाइटी द्वारा परिवार कल्याण केन्द्र चलाए जा रहे है तथा दो जिलों में परिवार परामर्श केन्द्र चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के तीन जिलों में वृद्धाश्रम व और तीन जिलों में नशामुक्ति केन्द्र भी चलाए जा रहे हैं। जिला रैडक्रास शाखाओं द्वारा दिव्यांगों के लिए 11 जिलों में फिजियोथैरेपी यूनिट चलाई जा रही हैं, इनमें बनाए गए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण दिव्यांगों को मुफ्त प्रदान किए जाते हैं। उन्होनें बताया कि रैडक्रास द्वारा गरीब मरीजों को मुफ्त दवा और अन्य मदद दी जाती है। प्रदेश में गरीबों व दिव्यांगों के कौशल विकास के लिए 6 व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र और 8 कम्प्यूटर केन्द्र चलाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments