हरियाणा : जन आशीर्वाद यात्रा पर सवाल उठाने वाले विरोधियों को सीएम ने दिया यह करारा जवाब
07 सितंबर 2019, 9:23 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
फतेहाबाद। विपक्ष द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा पर उठाए जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत दिवस दो टूक जवाब दिया। उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल कि जब भाजपा के लिए राजनीतिक वातावरण अच्छा है और लोकसभा में भी बहुमत से भाजपा सत्ता में आई है तो ऐसे में यात्रा करने का क्या औचित्य है के जवाब में कहा कि वह लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और जनता को अपना परिवार समझते हैं जिन से मिलने के लिए उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। जन आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा लोक संवाद व लोक संपर्क करना है। गत दिवस देर शाम फतेहाबाद में वे जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक विशाल जनसभा सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब वे वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद वे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली गए तो उन्होंने मोदी जी से पूछा था कि मेरा राजनैतिक अनुभव नहीं है ऐसे में मुख्यमंत्री का कार्यभार सही ढंग से कैसे चलाऊंगा। इस पर मोदी जी ने उन्हें सलाह दी और कहा कि आप तो विधायक चुनकर आए हैं और उसके बाद मुख्यमंत्री बने हैं जबकि मैं तो बिना विधायक बने ही गुजरात का मुख्यमंत्री बना था उसके बावजूद भी बेहतरीन सरकार चलाई । उन्होंने कहा कि आपका साथ जनता देगी और सब अच्छा होता चला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली 18 अगस्त को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी जन आशीर्वाद यात्रा को कालका से झंडी दिखाकर रवाना किया था। उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह तथा कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत कई मंत्रियों ने उनको आशीर्वाद दिया और तब से लेकर आज तक वह प्रदेश के करीब 14 लाख लोगों से आशीर्वाद ले चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि कई लाख लोग 8 सितंबर को रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में उनको आशीर्वाद देने आएंगे। उन्होंने इस यात्रा के पीछे राज्य के हजारों कार्यकतार्ओं की मेहनत को भी यज्ञ में आहुति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी है जिसके कारण आज नौकरी पाने वाले युवा तो खुश है ही, जिन युवाओं को नौकरी नहीं मिली, वह भी सरकार से नाराज नहीं है , उनका कहना है कि मेरिट से नौकरी लगने से वे खुश है और अगली भर्ती में मेहनत करके प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया व सुनीता दुग्गल, भाजपा के जिला प्रधान वेद फूला, भाजपा नेता रतन बड़गुजर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments