प्रशिक्षण : बिग्रेड आफिसर एवं वालंटियर ट्रेनिंग में बताया रोगियों की शिफ्टिंग का तरीका
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज। 13 सितंबर 2019, 10:27 PM
हिसार। सैंट जॉन एंबुलेंस शाखा द्वारा आज स्थानीय जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय बिग्रेड आफिसर एवं वालंटियर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभांरभ प्रदीप कुमार एवं प्रधानाचार्य जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार द्वारा किया गया। शिविर में 62 प्रतिभागियों सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाओं/बिग्रेड आफिसर एवं बिग्रेड डिविजनों ने भाग लिया। शिविर में प्राथमिक सहायता/गृह परिचर्या/सीपीआर/रोगियों को शिफ्टिंग करने बारे विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में 6 डिविजनों ने भाग लिया तथा विद्यालयों को डिवीजन बनाने बारे विस्तार से बताया गया। शिविर में बताया गया कि घायल व्यक्ति को कैसे स्थानांतरित किया जाता है और इस बारे प्रैक्टिकल करके भी दिखाया। सचिव जिला रैडक्रास रविंद्र लोहान ने कहा कि जिले की 50 बिग्रेड डिवीजन जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रहे ताकि आपदा के समय काम आ सके। शिविर का आयोजन जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुरेंद्र श्योराण की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक सहायक प्रवक्ता सुनीता ने भी प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या बारे विस्तार से जानकारी दी। शिविर का समापन सचिव जिला रैडक्रास द्वारा किया गया।


0 Comments