हर माह की 8 व 22 तारीख को पोषण दिवस के रूप में मनाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई समेत 6 माह पूरा करने वाले बच्चों के पोषण दिवस भी मनाए जाएंगे
13 सितंबर 2019, 10:25 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। जिले के हर आंगनबाड़ी केंद्र में अब हर माह की 8 व 22 तारीख को पोषण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई समारोह तथा छ: माह पूर्ण करने वाले बच्चों का पोषण दिवस मनाया जाएगा। इसी प्रकार हर महिने की प्रत्येक 15 तारीख को वी.एच.एन.डी. दिवस भी मनाया जाएगा। इस दिन गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करवाई जाएगी तथा हस्पताल में प्रसव करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में हर माह वजन दिवस मनाया जाएगा तथा कमजोर बच्चों के परिवार के सदस्यों को जागरूक किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों के घरों का आंगनवाड़ी वर्कर द्वारा होम विजिट किया जाएगा। उप मंडल अधिकारी (ना०) परमजीत चहल आज अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में पोषण अभियान संबंधी गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। एसडीएम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला, ब्लॉक एवं सर्कल स्तर पर विभाग द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारियों, सुपरवाईजरों तथा स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों को विभिन्न मोडयूल्स की ट्रैंनिग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि इस कड़ी में इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा भी सहयोग मिल रहा है।
प्रार्थना सभा में बच्चों को खान-पान बारे जागरूक करें स्कूल
शिक्षा विभाग पोषण अभियान के तहत सभी बच्चों को प्रार्थना सभा में खान-पान बारे में जागरूक करें तथा आयरन की दवाईयां बच्चों को देना सुनिश्चित करवाया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ए.एन.एम. आंगनवाड़ी वर्कस के साथ मिलकर गर्भवती महिलाओं व कम वजन वाले बच्चों की जांच करवाई जाए। इसके अलावा एनिमिक बच्चों व महिलाओं को आयरन की दवाई दिलवाई जाए और उनकी माताओं को बच्चे के खान-पान के बारे में बताया जाए।
आंगनवाड़ी केंद्रों के पास लगे कूड़े के ढ़ेर उठाए जाएं
एसडीएम ने कहा कि पंचायत विभाग सभी सरपंचों को गांव की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश जारी करें तथा पंच-सरपंचों को पोषण के तहत जागरूक किया और एसडीएम कार्यालय से पत्र जारी करवा लिया जाए कि सभी पंच एवं सरपंच बैठकों में भाग जरूर लें। आंगनवाड़ी केंद्रों के आस-पास लगे कूड़े के ढ़ेरों को उठाए जाए। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में पानी के कनैक्शन लगवाए जाएं और केंद्रों में पीने योग्य साफ-पानी की सप्लाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में जन संपर्क विभाग द्वारा भी बड़े स्तर पर पोषण अभियान में प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि एन.एन.एम. को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।

0 Comments