हिसार : छात्र अधिकार रैली में युवाओं ने दिखाया जोश

हिसार : छात्र अधिकार रैली में युवाओं ने दिखाया जोश 
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित रैली में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

13 सितंबर 2019, 10:07 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। राजकीय महाविद्यालय में छात्र अधिकारी रैली का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर जनहित युवा क्लब के अध्यक्ष पवन गंगवा ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया जबकि विनय कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर बिश्नोई उपाध्यक्ष के तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर पवन गंगवा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते रहना चाहिए छात्रों को साथ ही सामाजिक सेवाओं में भी अपना योगदान देना चाहिए। विनय कुमार ने मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए  कहा कि यह मंच कोई राजनैतिक मंच नहीं है यह एक सामाजिक मंच है इसके माध्यम से समाज में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें पर्यावरण को लेकर पौधा रोपण , छात्राओं  की सुरक्षा के लिए उन्हें जागरुक किया जाएगा। हर्षित लंबा ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रहना चाहिए। इस मौके पर जैतिक कुमार, अजय गंगवा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments