मोठ-डाटा के बीच 5.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, नारनौंद राजकीय कॉलेज के नए भवन का लोकापर्ण
नारनौंद विधानसभा को करोड़ों अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात
13 सितंबर 2019, 9:58 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
नारनौंद। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आज नारनौंद में राजकीय महाविद्यालय की नई बिल्डिंग का लोकार्पण किया। इसके साथ-साथ उन्होंने नारनौंद हल्के के लिए करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व आधारशिला रखी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पांच सालों के दौरान नारनौंद हलके में अनेकों सडके, रजवाहे, गलियां, उपमण्डल का दर्जा इत्यादि विकास परियोजनाएं शुरू की गई परन्तु कालेज की इस बिल्डिंग के उद्घाटन पर उन्हें विशेष खुशी हो रही है। इस बिल्डिंग के बनने से यहां के लोगों की शिक्षा से सम्बन्धित दशकों लम्बी मांग पूरी हुई है। अब हमारे बच्चों को दसवीं व बारहवीं कक्षा उपरांत उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा।
वित्त मंत्री ने इस अवसर पर खांडाखेड़ी से पेटवाड़ तक तीन करोड़ 46 लाख रुपए की लागत की सडक का अपग्रेडेशन, लगभग पांच करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से मोठ से डाटा तक नई सडक का निर्माण, 82.14 लाख रुपए की लागत से हांसी-जींद रोड़ से पाली सडक का अपग्रेडेशन तथा 48.25 लाख रुपए की लागत से कापड़ो गांव में पंचायत घर से खेड़ी मोड़ तक नई सडक का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 315.69 लाख रुपए की लागत से बुडाना में नये स्टेडियम, 537.11 लाख रुपए की लागत से कापड़ो में नये स्टेडियम, 267.75 लाख रुपए की लागत से महजद में नये स्टेडियम, 2825.05 लाख रुपए की लागत से खेड़ी चौपटा से बरवाला रोड़ का अपग्रेडेशन तथा 850.45 लाख रुपए की लागत से हांसी-महजद-मसूदपुर-डाटा रोड़ के अपग्रेडेशन परियोजना की आधारशिला रखी। इसके साथ-साथ वित्त मंत्री ने नारनौंद राजकीय महाविद्यालय में 799.12 लाख रुपए की लागत से मल्टीपर्पज हॉल की भी आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि निर्माण के उपरांत यह मल्टीपर्पज हॉल जिला का सबसे बड़ा हॉल बनेगा। इस अवसर पर एसडीएम नारनांैद सुरेन्द्र सिंह, डीएसपी नारनौंद जोगेन्द्र राठी , आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेन्द्र लाम्बा, नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मनदीप मलिक, जिला विस्तारक दिनेश गोयल, युवा नेता अजय सिंधु, सुदेश चौधरी, सतपाल मल्हान, सोनू मलिक, कमलेश लोहान, महाबीर शर्मा, फूल कुमार पेटवाड़, सुरेश एमसी, नरेश वर्मा, अमित यादव, शमशेर सैनी, बिजेन्द्र लोहान, संदीप शर्मा, मोनिका मोर, विनोद बाल्मीकि, सुधीर पंचाल, विजय शर्मा, बलराज शर्मा, बलजीत शर्मा, कालेज कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 Comments