हरियाणा : आवक बढ़ने के साथ ही घटने लगे धान के दाम


हरियाणा : आवक बढ़ने के साथ ही घटने लगे धान के दाम

13 सितंबर 2019, 9:41 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर 
निसिंग। प्रदेश की अनाज मंडियों में बीते करीब एक सप्ताह से बासमती 1509 धान की आवक शुरु हो गई है। शुरूआत में जहां व्यापारी बासमती 1509 को 2650 रूपए प्रति कुंतल जो अब लगातार घट रही है। निसिंग अनाज मंडी की बात करें तो यहां पहल तो 1509 के 2650 रूपए दाम लेकिन बाद में साढ़े 25 सौ रूपए के हिसाब से खरीद की जाती रही। मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ ही व्यापारियों ने दाम गिराना शुरु कर दिया। व्यापार मंडल पंचायत के अध्यक्ष बलबीर राणा, पूर्व मंडी प्रधान वेद त्यागी व सुभाष सिंगला ने बताया कि शुक्रवार को मंडी में 2470 से साढ़े 25 सौ तक के दामों में धान की खरीद की गई। सुबह के समय दो चार ढ़ेरियां 26 सौ रूपए प्रति क्विंटल के आसपास के दामों में खरीदी गई। उन्होंने बताया कि मंडी में पीआर 126 धान भी पहुंचने लगा है। जिसकी साढ़े 15 सौ तक के दामों में खरीद की गई है। मंडी में दिनोदिन धान की आवक में बढ़ौतरीे हो रही है। अगले सप्ताह तक मंडी में धान का सीजन जोरों से चलने की उम्मीद जताई जा रही है। मार्केट कमेटी से मिले आंकडों के अनुसार मंडी में दोपहर दो बजे तक 13 सौ क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। वहीं मंडी में पहुंचे जेडएमईओ रमेश गोदारा ने मंडी सचिव कुसुमलता से धान की आवक एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निसिंग। अनाजमंडी में धान की तुलाई करते मजदूर। तस्वीर : रिंकू गोंदर 

Post a Comment

0 Comments