जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने सीएम मनोहर लाल को बताया अहंकारी


जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने सीएम मनोहर लाल को बताया अहंकारी 

बोले, जेजेपी तैयार कर रही तरक्की का रोडमैप, दूसरी पार्टियों में लगी है टिकटों की मारामारी




13 सितंबर 2019, 7:21 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज 
चंडीगढ/सिरसा। जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री तो प्रदेश का मुख्य सेवक होता है लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल तो अहंकारी हो चुके हंै। आए दिन आम लोगों को धमका रहे है और उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं मुख्यमंत्री गर्दन काटने तक की बात कर रहे है जबकि दुष्यंत आम आदमी के मर्म को जानने वाले नेता है, सबकी बात सुनने वाले व सबका सम्मान करने वाले नेता है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को फैसला करना है कि प्रदेश की प्रगति व खुशहाली के लिए अहंकारी मुख्यमंत्री को सबक सिखाते हुए चलता करना होगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बाकी पार्टियां तो एक दूसरे की टिकट कटवाने के प्रयास में लगी हुई है, सभी अपना अपना दांव लगाने की फिराक में है लेकिन जेजेपी ने सकारात्मक राजनीति में विस्वास करती है, विकास की राजनीति करती है। इसलिए जेजेपी की सरकार बनने पर सभी वर्गों का समान सोच से विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा, बुढ़ापा पेंशन की उम्र कम की जाएगी, निजी क्षेत्र में युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। आज सिरसा जिले के ऐलनाबाद हलके का दौरा करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि ऐलनाबाद हलका उनका घर है, घर की सीट है। यहां से जेजेपी का जो भी उम्मीदवार होगा, वो मजबूत होगा, आपकी पसंद का होगा और सब पर भारी पड़ेगा। दिग्विजय चौटाला ने सभी गांवों में ग्रामीणों को 22 सितंबर को रोहतक में जन सम्मान रैली के लिए आमंत्रित किया व कहा कि जननायक को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी भारी संख्या में रोहतक पहुंचे। इस अवसर पर सुरेंद्र बैनीवाल, हलका प्रधान नंद लाल बेनीवाल, अनिल कासनियां, रामेशर बैनीवाल, नितिन टडी, जयवीर कासनियां, बलराम कासनियां, वेद प्रकाश सहारण, शांतनु बिश्नोई, कृष्ण शाहपुरिया, सतवीर जोगीवाला सहित भारी तादात में जेजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments