उचाना में बोले दुष्यंत, जनता तय करे गला काटने वाला नेता चाहिए या गले लगाने वाला
कहा, सीएम मनोहर लाल क्या जानें कार्यकर्ताओं की कद्र
13 सितंबर 2019, 7:13 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़/हिसार। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि सत्ता की खुमारी, कार्यकतार्ओं से बनाई दूरी और हिंसात्मक मनोवृत्ति का नतीजा है कि मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद बैठे मनोहर लाल खट्टर अपने कार्यकतार्ओं का गला काटने पर उतारू हो जाते हैं। दूसरी ओर ऐसे नेता हैं जो अपने कार्यकतार्ओं को सिर आंखों पर बैठाते हैं और उन्हें जान से प्यारे हैं। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की जनता को तय करना है कि उन्हें कार्यकतार्ओं का गला काटने वाला नेता चाहिए या फिर कार्यकतार्ओं को गले लगाने वाला। पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्व. देवीलाल ऐसे जन-नेता थे जिन्हें अपने कार्यकर्ता जान से प्यारे थे। उन्होंने अपने आम कार्यकतार्ओं को भी टिकट देकर राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा की दहलीज तक पहुंचाया। उन्होंने जीवन भर कार्यकतार्ओं को अपना सच्चा साथी मान कर प्रदेश की जनता के लिए संघर्ष किया और उनके सुख-दुख हमेशा उनके साथ खड़े नजर आए। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते जननायक जनता पार्टी प्रदेश के लोगों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। दुष्यंत ने कहा कि जननायक स्व. देवीलाल की दूरदर्शिता, उनकी सीख, उनके द्वारा स्थापित उच्च मूल्य, राजनीति सिद्धांत, जनता के लिए सदैव तत्पर रहने और कार्यकतार्ओं को अपना परिवार मानने की नीति पर जेजेपी चल रही है। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने अपने कार्यकतार्ओं की मेहनत व जनता के समर्थन के दम पर देश की राजनीति में नए आयाम स्थापित करते हुए हरियाणा का झंडा देश की राजनीति में गाढ़ा। उन्होंने कहा कि परंतु आज कुछ राजनीतिज्ञों के लिए कार्यकर्ता मात्र सत्ता तक पहुंचने का एक औजार हैं, उनके लिए कार्यकतार्ओं की मेहनत और निष्ठा के कोई मायने नहीं है, यही कारण है कि सार्वजनिक मंच पर ऐसे नेता अपने ब्राह्मण समाज से जुड़े कार्यकर्ता का भगवान परशुराम के फरसे से गला काटने धमकी दे डालते हैं।
खट्टर क्या जानें वर्करों की मेहनत के मायने
दुष्यंत ने कहा कि खट्टर क्या जानें कार्यकतार्ओं की मेहनत के मायने, उन्हें तो आलाकमान के दम पर सीएम पद मिला था और अब फिर से मनोहर लाल खट्टर सरकार हरियाणा में आए हिंसात्मक दौर, कर्मचारियों की गई ज्यादतियां व विफलताओं को छिपाने के लिए अपनी पार्टी आलाकमान के सहारे चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके लिए पार्टी कार्यकर्ता न केवल पार्टी की रीढ़ हैं बल्कि उन्हें जान से ज्यादा प्यारे हैं। इन्हीं कार्यकतार्ओं के दम पर जेजेपी हरियाणा को एक उन्नत व आधुनिक व युवा सोच का हरियाणा बनाने के लिए सत्ता में आएगी।
22 सितंबर की रोहतक रैली का दिया न्यौता
जेजेपी नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला आज उचाना हलके के कई गावों के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने 22 सितंबर को रोहतक के पशु मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले जननयायक स्व. देवीलाल की जयंती समारोह का हलके के लोगों को निमंत्रण दिया। उन्होंने ग्रामीणों व कार्यकतार्ओं से अपील की कि जननायक स्व. देवीलाल को श्रद्धाजंलि देने के लिए 22 सिंतबर को रोहतक में रिकार्ड संख्या में पहुंचे।

0 Comments