चालान के नाम पर किसानों व आमजन से किया जा रहा अन्याय : कुलदीप बिश्नोई
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज । 13 सितंबर 2019, 5:45 PM
आदमपुर। कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि टैफिक चालान के नाम पर किसानों सहित आम जनमानस के साथ अन्याय की शिकायतें तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कई क्षेत्रों में टै्रक्टर का हजारों रूपए का चालान किया जा रहा है, जो कि सीधे-सीधे किसानों पर अत्याचार है। सरकार टै्रफिक चालान के नए नियमों को सरकार तुरंत वापिस ले। टै्रफिक नियम लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन नियमों के नाम पर लोगों को प्रताड़ित करना तानाशाही है। वे आज सीसवाल, जाखोद, किशनगढ़, सलेमगढ़ में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांवों में बूथ वाईज कार्यकत्र्ता बैठक लेकर आगामी चुनाव बारे रणनीति बनाई तथा पिछले चुनाव में जो भी कमी रह गई थी उसे दूर करते हुए अबकी बार प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस की मजबूती का आह्वान किया। कुलदीप बिश्नोई ने ग्रामीणों से कहा कि आदमपुर हलके की पहचान पूरे देश में विशेष है और लोग हमारे और आपके 50 सालों के आपसी रिश्ते की मिसाल देते हैं। भ्रामक प्रचार के जरिए भाजपा लोगों खासकर युवा वर्ग को गुमराह करने का प्रयास करती है, लेकिन आप सभी ग्रामीण एकजुट होकर घर-घर जाकर युवाओं को समझाओ कि हलके को तोड़ने के लिए विरोधियों की साजिश में नहीं आना है और चौ. भजनलाल के लगाए पौधे को हमें मजबूती देनी है। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोडवेज हड़ताल के दौरान काम करने वाले कच्चे कर्मियों से भी सरकार ने की नाइंसाफी
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि रोडवेज की हड़ताल के दौरान काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों के साथ भी इस सरकार ने वादाखिलाफी की है। 18 दिनों तक चली रोडवेज की हड़ताल के दौरान भर्ती किए गए चालक-परिचालकों को बाद में ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया और सरकार रोडवेज का निजीकरण करने पर उतारू है। हड़ताल के दौरान ठेकेदार के माध्यम से लगाए गए चालक, परिचालकों को रोजगार से हटाना न्यायसंगत नहीं है। अगर सरकार की रोडवेज को निजीकरण करने की नियत नहीं है तो तुरंत इन चालक, परिचालकों को ड्यूटी पर लगाया जाए।

0 Comments