नारनौंद : माढ़ा में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दिया नया नारा, बेरोजगार मुक्त-रोजगार युक्त नारनौंद
अगले 5 साल में पूरा होगा नारनौंद के नया इतिहास रचने का संकल्प
13 सितंबर 2019, 5:42 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
नारनौंद। अगले पांच सालों में नारनौंद हलके को बेरोजगार मुक्त और रोजगार युक्त हलका बनाने के लिए यहां पर कल-कारखाने व अन्य रोजगार के साधन विकसित किए जाएगें। नारनौंद हलके ने अब एक नया इतिहास रचने को संकल्प लिया है जो वह अगले पांच सालों में पूरा करेगा। अभी तो हमने खेत संवारा है फसल उगानी बाकी है। अगले कार्यकाल में इस क्षेत्र में कल-कारखाने लगाए जाएंगे ताकि यहां के युवाओं को किसी के आगे रोजगार के लिए हाथ ना फैलाना पड़े। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु आज गांव माढ़ा में रविदास चौपाल के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र संविधान के माध्यम से मिला है। डा. भीम राव अम्बेडकर एक ऐसी महान शख्सियत थे जो तीन पीढ़ियों उपरांत आज भी युवाओं की प्ररेणा के स्त्रोत बने हुए हंै। वे एक ऐसा उदाहरण है जिसमें एक गरीब आदमी ने अपनी शिक्षा के आधार पर वो मुकाम हासिल किया जिसके बल पर उसने दलित, शोषित व गरीब तबके को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके सपनों को पूरा करते हुए प्रधानमंॠत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा कर उसे पूरी तरह से भारत का अभिन्न अंग बना दिया है। एक गरीब परिवार से संबंध रखने के कारण मोदी जी ने महिलाओं की समस्याओं को समझते हुए भारत की हर रसोई से धुंआ खत्म करते हुए गैस का चुल्हा उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति गरीब व्यक्ति को गरीब रखने की रही है ताकि वे उनकी चाकरी करते रहे, परन्तु प्रधानमंत्री ने 13 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध करवाया है।

0 Comments