सख्ती : सरकारी शिक्षण संस्थानों में वोट मांगने आया नेता तो नपेंगे प्रिंसीपल


सख्ती : सरकारी शिक्षण संस्थानों में वोट मांगने आया नेता तो नपेंगे प्रिंसीपल 
जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों के मुखियाओं को दिए सख्त निर्देश
बोले, शिक्षण संस्थानों को न बनने दें राजनीति का अखाड़ा 

.


13 सितंबर 2019, 5:05 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बस बजने ही वाला है। राजनेताओं ने चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। इसी बीच प्रशासन की तरफ से सरकारी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे चुनाव प्रचार के लिए किसी भी नेता को शिक्षण संस्थान में न आने दें। यदि कोई शिक्षण संस्थान आदेशों की उल्लंघना करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश सिरसा जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को भी दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि शिक्षण संस्थानों में किसी भी राजनीतिक पार्टियों द्वारा कोई भी गतिविधियां न करवाई जाए तथा शिक्षण संस्थानों को राजनीति से दूर रखें। उन्होंने सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य व प्रबंधको को निर्देश दिए कि स्कूलों व कालेजों की दीवारों पर राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिन्ह, फोटो, नारा इत्यादि प्रदर्शित न होने दें।
         
पार्टी के चिन्ह छपवाकर बच्चों को लेखन सामग्री न बांटें नेता 
जिला उपायुक्त ने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा बच्चों को लुभाने के लिए कई प्रकार की लेखन सामग्री व अन्य वस्तुओं पर अपनी राजनीतिक दल या पार्टी के चुनाव चिन्ह छपवा कर वितरित कर रहे हंै जो कि अनुचित है। उन्होंने सभी राजकीय शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए कि किसी भी राजनीतिक दल को शिक्षण संस्थानों में प्रचार न करने दें। अगर कोई भी राजकीय शिक्षण संस्थान इन निदेर्शों की अनुपालना नहीं करेगा तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments