मायावती से गठबंधन टूटने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दुष्यंत चौटाला पर कसा यह तंज


मायावती से गठबंधन टूटने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दुष्यंत चौटाला पर कसा यह तंज 


07 सितंबर 2019, 9:37 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
रोहतक। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच हुआ गठबंधन मात्र 27 दिन में ही टूटने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने तेज कसा है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार के गठबंधन बनते ही टूटने के लिए हैं। उन्होंने दुष्यंत चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग परिवार में इकट्ठा नहीं रह पाए, वे गठबंधन में कहां रह पाएंगे। बराला ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार ने विकास के काम करके ऐसा वातावरण बनाया है, तभी गठबंधन बनते हैं और बिगड़ते हैं। जींद उपचुनाव से पहले गठबंधन अलग तरह के थे। लोकसभा चुनाव में गठबंधन अलग तरह के थे और अब विधानसभा चुनाव में गठबंधन अलग होंगे। कांग्रेस में हुई उथल-पुथल पर बोलते हुए बराला ने कहा कि कांग्रेस कभी अध्यक्ष को बदलती है, पार्टी मुश्किल में है। बीजेपी के कामों की वजह से ऐसा हुआ है। सैलजा भी वही है, जो चुनाव हारकर आई है। हुड्डा भी वही हैं, जो परिवार सहित चुनाव हारकर आए हैं। नाकामी का ठप्पा पहले एक आदमी पर लगता था, अब 1-2 पर लगेगा। 

Post a Comment

0 Comments