हरियाणा में ई-सिगरेट व निकोटिन फ्लेवर हुक्के पर बैन, पीने वालों को भी हो सकती है तीन साल जेल
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकोटिन का सेवन करने वालों पर अब कसा जाएगा शकंजा
07 सितंबर 2019, 9:44 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन डिलेवरी सिस्टम (ईएनडीएस) पर पूरी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानी अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए निकोटिन के बढ़ते सेवन पर अंकुश लगाया जाएगा। न तो ई-सिगरेट का प्रयोग होगा और न ही निकोटिन फ्लेवर हुक्के से इसका सेवन हो सकेगा। यदि कोई इस प्रकार से निकोटिन का सेवन करेगा तो उसे तीन साल तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही उपकरण की तीन गुना कीमत या एक लाख रुपए का जुमार्ना हो सकता है। इस संबंध में चीफ ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि ई-सिगरेट, हीट-नॉन-बर्न डिवाइस, वैप, ई-शीशा, निकोटिन फ्लेवर हुक्का आदि का इस्तेमाल, खरीद-फरोख्त के साथ ही ये उपकरण पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसे बैन करने के लिए फूड डिपार्टमेंट ने दूसरे संबंधित विभागों से भी सहयोग मांगा गया है, जिसके लिए कमिश्नर की ओर से डीजीपी, सभी डीसी, सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर, कस्टम कमिश्नर, डीजी हेल्थ को भी चिट्ठी लिखी गई है।


0 Comments