टिकट के लिए जोर आजमाईश : हजारों लोगों की भीड़ संग रोहतक पहुंचे भाजपा नेता

टिकट के लिए जोर आजमाईश : हजारों लोगों की भीड़ संग रोहतक पहुंचे भाजपा नेता 
हांसी से भाजपा नेता विनोद भयाना, उकलाना से सीमा गैबीपुर, रतिया से रतन लाल बड़गुजर व उकलाना से मनोजपाल ने दिखाया दम
आदमपुर से टिकट के दावेदार मनोजपाल दो दर्जन सरपंचों, उप सरपचों व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं संग रोहतक पहुंचे 





8 सितंबर 2019, 6:52 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
रोहतक/हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोहतक से हरियाणा विधानसभा चुनाव के निलए भाजपा का के प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में प्रदेशभर से पहुंची लाखों लोगों की भीड़ ने विरोधियों की भी नींद उड़ा दी। रैली के दरमियान टिकट के लिए लाईन में लगे भाजपा नेता भी आज जोर-आजमाईश करते दिखाई दिए। हर भाजपा नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से हजारों लोगों को साथ लेकर रोहतक रैली पहुंचा था। हर वाहन पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र व भाजपा नेता का नाम अंकित था ताकि यह पता चल सके कि यह वाहन फ्लां भाजपा नेता की तरफ से आया है। अब किसे टिकट मिलेगा किसका टिकट कटेगा, यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन आज की रैली ने भाजपाईयों का जोश कई गुना बढ़ा दिया है। हिसार विधायक डॉ. कमल गुप्ता, हांसी से पूर्व विधायक व सीपीएस विनोद भयाना, रतिया से भाजपा नेता रतन बड़गुजर, नलवा से पूर्व विधायक रणवीर गंगवा, सिरसा से मक्खन लाल सिंगला, नारनौंद से वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, आदमपुर से मनोजपाल, उकलाना से सीमा गैबीपुर व बरवाला से जोगीराम सिहाग समेत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता भारी तादाद में वाहनों के कफिले के साथ रोहतक रैली पहुंचे थे। इधर मंडी आदमपुर की बात करें तो पूर्व गृह मंत्री के भांजे व आदमपुर के भाजपा के टिकट के दावेदार मनोज पाल आज अपने सैकड़ों समर्थकों साथ सौ से अधिक गाडियों के साथ रोहतक की रैली के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ आदमपुर हलके से दो दर्जन सरपंच, उपसरपंचों तथा गणमान्य लोगों क व भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। रोहतक जाने के लिए मनोज पाल ने अपने काफिले को झंडी दिखाकर रवाना किया। मनोजपाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोहतक की रैली देश रिकार्ड तोडेगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री इस दौरान पन्ना प्रमुखों को जीत का मंत्र देगे और फिर दिलाएगें विजय संकल्प। मनोज कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा  प्रदेश में काफी कामयाब  रही और प्रदेश के लोगों का रुझान बीजेपी की एक तरफा दिखाई पडता है। बीपेजी ने विपक्ष को खत्म कर दिया है और विपक्ष के नेताओं को जनता से कोई सरोकार नही है उनकी तो अब विपक्ष की आंतरिक लडाई बची दिखाई देती है। 


कुलदीप को नकार चुकी है आदमपुर की जनता, इस बार जीतेगा भजपा उम्मीदवार : मनोजपाल 
भाजपा नेता मनोज पाल ने कहा कि आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई ने हमेशा जनता को बरगलाने का काम किया है अब आदमपुर की जनता कुलदीप बिश्नोई को नकार चुकी है और आदमपुर की जनता विधायक के तौर नया विकल्प चुन कर बीजेपी के प्रत्याशी उम्मीदवार को ही विधायक बनाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी की और से उन्हें बीजेपी से टिकट लडने का मौका मिलता है तो वे आमदपुर की सभी समस्याओं को दूर करवाएगे। आदमपुर में विकास की नई नई परिजयोजनाए लागू करके आदमपुर को नंंबर बन बनाने का काम करेंगे। आदमपुर के कुछ सरपंचों का कहना था कि वे मनोज पाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खडे है बीजेपी की उनके टिकट मिलेगी तो उनको आदमपुर से जीत दिलवाएगे। वे मनोज पाल की हर संम्भव मदद करेगें। के प्रत्याशी उम्मीदवार को ही विधायक बनाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी की और से उन्हें बीजेपी से टिकट लडने का मौका मिलता है तो वे आमदपुर की सभी समस्याओं को दूर करवाएगे। आदमपुर में विकास की नई नई परिजयोजनाए लागू करके आदमपुर को नंंबर बन बनाने का काम करेंगे। आदमपुर के कुछ सरपंचों का कहना था कि वे मनोज पाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खडे है बीजेपी की उनके टिकट मिलेगी तो उनको आदमपुर से जीत दिलवाएगे। वे मनोज पाल की हर संम्भव मदद करेगें।

Post a Comment

0 Comments