बरवाला : प्रदेश में फिर बनेगी मनोहर सरकार : जोगीराम सिहाग


बरवाला : प्रदेश में फिर बनेगी मनोहर सरकार : जोगीराम सिहाग
जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ी भीड़ देख बोले वरिष्ठ भाजपा नेता  


04 सितंबर 2019, 7:05 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
बरवाला/हिसार। पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता जोगीराम सिहाग का ने कहा है कि भाजपा की प्रदेशव्यापी जन आशीर्वाद यात्रा को बरवाला के अलग-अलग स्थानों में मिले जनसमर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि अगले चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। वे मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद में सातरोड़ व बरवाला में उमड़े अपने समर्थकों व मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस पूर्व चेयरमैन जोगीराम सिहाग ने कहा कि इस समय विपक्ष की स्थिति प्रदेश में नगण्य है, कोई आपसी फूट तो कोई पारिवारिक झगड़ों में पडकर प्रदेश के हितों से विमुख हो चुका है। श्री सिहाग ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता के हित में राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा को ऐसा ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा और प्रदेश में एक बार फिर से कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा में नौकरियों में खर्ची व पर्ची को बंद करके समाज में एक नया बदलाव लाकर पूरे देश में नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें आश्वस्त किया है कि बरवाला के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि बरवाला मेंं पेयजल, सडकों व खेती किसानी की स्थिति सुधारने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं। श्री सिहाग ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के आॅनलाइन स्थानांतरण एवं हरियाणा सिविल सेवा में 16 शिक्षकों का चयन करना भी माननीय मुख्यमंत्री की जन हितैषी सोच का ही परीणाम है।

Post a Comment

0 Comments