हिसार : ग्लोबल क्रिकेट क्लब ने डैन्जर्स इलेवन को हरा जीती चैम्पियनशीप
04 सितंबर 2019, 7:03 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। पुलिस लाईन हिसार में चल रही शहर के विभिन्न क्लबों की क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्लोबल किके्रट क्लब ने डैन्जर्स इलेवन को 24 रनों से हरा कर चैम्पियनशीप जीत ली। विजेता खिलाड़ियों को मुख्यअतिथि समाजसेवी कमल हांडा ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान मुख्यअतिथि श्री हांडा ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत से दूर खेल की भावना से खेल खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को हिसार में किके्रट एकेडमी की स्थापना में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इससे पहले प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में ग्लोबल किके्रट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 आॅवर में 128 रन बनाये। जिसके जवाब में डैन्जर्स इलेवन की टीम मात्र 104 रन ही बना पाई। इस मैच में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले डी. जे. को मैन आॅफ मैच का अवार्ड प्रदान किया गया। यह जानकारी ग्लोबल किके्रट क्लब के कप्तान प्रवीन त्यागी ने दी।


0 Comments