हिसार : ग्रे मैटर्स इंडिया के सहयोग से सक्षम 2.0 परीक्षा 6 व 7 सितंबर को
04 सितंबर 2019, 7:02 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। जिले के 386 चयनित राजकीय विद्यालयों के कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की सक्षम 2.0 परीक्षा का आयोजन शिक्षा विभाग के द्वारा ग्रे मैटर्स इंडिया के सहयोग से दिनांक 6 व 7 सितंबर 2019 को किया जा रहा है। मूल्यांकान एजेंसी परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए शिक्षा विभाग के पी.टी.आई., ड्राईंग टीचर व अन्य विभागों के वीएलडीए, ग्राम सचिव और पटवारी की क्षेत्र निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। इस परीक्षा में आबजर्वर की ड्यूटी हेतु जिले के अधिकारियों की ड्यूटी स्कूलों में लगाई गई है ताकि नकल रहित परीक्षा का आयोजन किया जा सके। सक्षम परीक्षा हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग का फ्लैगशिप कार्यक्रम है, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय स्वंय निगरानी कर रहा है व राज्य स्तर पर इस कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डा.राकेश गुप्ता भा.प्र.से. के दिशा निर्देश में करवाया जा रहा है। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा जिला स्तर पर इस परीक्षा की देखरेख कर रहे हैं। उपायुक्त के कार्यालय से उक्त सभी क्षेत्र अन्वेषक की ड्यूटी संबंधित कार्यालय में भिजवा दी गई है। इन सभी क्षेत्र निरीक्षकों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 5 सितंबर 2019 को संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में प्रात: 9:30 बजे होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें प्रशिक्षण के अलावा दिनांक 6 व 7 सितंबर 2019 को होने वाली परीक्षा बारे आवश्यक दस्तावेज भी दिये जायेंगे। अत: सभी क्षेत्र निरीक्षक संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में समयानुसार पहुंचे। आदेशों की अवहेलना करने वालों को गंभीरता से लिया जायेगा। विभागीय आदेशानुसार किसी भी पी.टी.आई. व ड्राईंग टीचर का तबादला हो जाता है तो उनके मुखिया उनको परीक्षा समाप्ति से पूर्व किसी भी सुरत में रिलीव न करें। कुलदीप सिंह सिहाग जिला परियोजना संयोजक एवं समग्र शिक्षा ने कहा कि सभी क्षेत्र निरीक्षक अपने साथ अपने बैंक खाते की डिटेल भी लेकर आयें ताकि परीक्षा के मानदेय की राशि उनके खातों में डाली जा सके।


0 Comments