नारनौंद : इनेलो के गढ़ में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत, भीड़ देख विरोधियों की उड़ी नींद, देखें तस्वीरें
04 सितंबर 2019, 6:39 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार/नारनौंद। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा आज शाम इनेलो का गढ़ कहे जाने वाले जिला हिसार के हल्का नारनौंद के गांव बास पहुंची। यहां सीएम के स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़ देख विरोधियों के होश उड़ गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनाकर जनता अपने आप को गौरवांवित महसूस करेगी। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी के सभी लोगों को मूलभूत व जरूरी सुविधाएं देने का वर्तमान कार्यकाल में किया गया है और इससे भी अच्छा अगले कार्यकाल में देखने को मिलेगा। यहां सभी स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इनेलो का गढ़ माने जाने वाले गांव बास में भी लोगों की भीड़ और स्वागत सत्कार का नजारा देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री भी लोगों के उत्साह से काफी खुश नजर आए। वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व अन्य भाजपा नेताओं ने हलका में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जनसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें योग्य एवं सक्षम वित्तमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु मेरे विश्वसनीय साथी हैं। नारनौंद की अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरकार बनाने के समय जनता से वादा किया था कि प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। अपने वादे के अनुरूप हमने पारदर्शी व ईमानदार शासन व्यवस्था स्थापित की। पिछली सरकारों में लोगों के काम करवाने के लिए सफेद कुर्ते-पजामे पहनकर घूमने वाले बिचौलियों व दलालों के मांड वाले कुर्ते-पजामें हमने खुंटियों पर टंगवा दिए। लोगों को घर के समीप सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ देने के लिए हमने अंत्योदय, सरल व अटल सेवा केंद्र शुरू करवाए। पहले युवाओं को नौकरी दिलवाने के लिए मां-बाप को जमीन बेचनी पड़ती थी और नेताओं के पीछे भागना पड़ता था लेकिन हमने युवाओं के लिए पारदर्शी व मेरिट आधारित नौकरियां देने की नीति बनाई और आॅनलाइन तबादला नीति बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में सरकार ने हर घर की रसोई तक गैस सिलेंडर पहुंचाया है उसी प्रकार अगले कार्यकाल में हर रसोई तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्य सभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, अजय सिंधु, चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र, शशि ढाका, प्रो. मंदीप मलिक, चेयरमैन पंडित महाबीर शर्मा, सुदेश चौधरी, कुलदीप गौतम सहित हजारों कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नारनौंद में जितने काम 5 साल में हुए, उतने पिछले 50 सालों में नहीं हुए : वित्तमंत्री
इस अवसर पर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने नारनौंद हलके में जितने विकास कार्य करवाए हैं उतने पिछले 50 साल में नहीं करवाए गए। यहां हुए सभी विकास कार्यों का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है। प्रदेश को पहली बार सर्वाधिक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करने के लिए उमड़े अपार जनसमूह से यही साबित होता है कि जनता प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है। मेरा अनुमान है कि जनता पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर भाजपा का समर्थन करेगी।

0 Comments