एक और कीर्तिमान : स्वच्छता में हिन्दुस्तान में दूसरे नंबर पर रोहतक, विश्वविद्यालयों में एमडीयू आगे
13 सितंबर 2019, 4:14 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। स्वच्छता के मामले में हरियाणा के रोहतक को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है और विश्वविद्यालयों में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय स्वच्छता के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर रहा है। हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने बताया कि पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूसरा स्थान जबकि सिविल अस्पताल रोहतक को स्वास्थ्य गुणवत्ता मापदंड में पहला स्थान मिला है। कल सायं रोहतक में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार ने पिछले 5 वर्षों में शासन की बजाय जनता की सेवा करके अपने वायदे को पूरा किया है।


0 Comments