जागरूकता : वोट डालने से ही होगा मजबूत सरकार का निर्माण ना की घर बैठने से
29 सितंबर 2019, 1:55 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज स्वीप के मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर ने जेजी कॉलेज आॅफ एजुकेशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बहुत ही बेहतरीन ढंग से आने वाले मतदान में भाग लेने की शपथ ली। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर कहा कि आने वाले 21 अक्तूबर के दिन में बढ़चढ़कर वोट डालें और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि वे लालच से मुक्त होकर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें, क्योंकि इस समय बहुत से उम्मीदवार झुठे वादे कर व लालच देकर वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि हम उनके झांसे में आकर गलत व्यक्ति को वोट दे देते हैं जिससे एक स्वच्छ सरकार का निर्माण नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सरकार के निर्माण के लिए सबसे पहला जरूरी कार्य यही है कि हम सब ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेना है और शत प्रतिशत मतदान के लिए अपने आपको तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से चुनाव संबंधी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। उन्होंने विकलांग व्यक्तियों की सभी सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया साथ ही साथ हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा ईवीएम और वीवीपैट के बारे में विस्तार सहित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है तो नोटा का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन मतदान अवश्य करें, क्योंकि मतदान करने से हमारे मत प्रतिष्ठा बढ़ती है और समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। इस अवसर पर कॉलेज के मुख्याध्यापक व प्राध्यापक व विद्याार्थियों ने शपथ ली कि वे 21 अक्टूबर के दिन स्वयं भी मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।



0 Comments