सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2020 के ट्रायल 2 मार्च को



 19 फरवरी 2020, 6:14 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला वैटरन सहित) प्रतियोगिता-2020 के लिए हरियाणा के खेल विभाग द्वारा आगामी 2 मार्च को ट्रॉयल लिए जाएंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स के लिए आगामी 2 मार्च को प्रात: 11 बजे ताऊ देवीलाल खेल परिसर सैक्टर-3, पंचकूला में हरियाणा की टीम के लिए ट्रॉयल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस चयन स्पर्धा के लिए जो भी अधिकारी व कर्मचारी ट्रॉयल देने जाएंगे, उन्हें टीए व डीए उनके संबंधित विभाग द्वारा ही दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कापोर्रेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एसएसआईडीसी के अधिकारी, कर्मचारी भाग नहीं ले सकते। उन्होंने बताया कि जो भी अधिकारी, कर्मचारी ट्रॉयल देना चाहते हैं वे विभाग का प्रमाण-पत्र अवश्य लाना होगा।

Post a Comment

0 Comments