लो आ गई भाजपा की 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, आदमपुर से सोनाली फोगाट लड़ेंगी चुनाव
2 अक्तूबर 2019, 10 :55 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में भाजपा ने 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें सोनाली फोगाट को आदमपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। आज जारी दूसरी लिस्ट में घोषित उम्मीदवारों में नारायणगढ़ से सुरेंद्र राणा, पानीपत शहरी से प्रमोद विज, गन्नौर से निर्मल चौधरी, खरखौदा से मीना नारवाल, फतेहाबाद से दूड़ाराम बिश्नोई, तोशाम से शशीरंजन परमार, महम से शमशेर खरकड़ा, कोसली से लक्ष्मण यादव, रेवाड़ी से सुनील, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला व पलवल से दीपक मंगला को चुना मैदान में उतारा गया है। पहली लिस्ट जारी होने के बाद से ही विरोध पर उतरे राव इंद्रजीत, उमेश अग्रवाल व विपुल गोयल की टिकट काट दी गई है।



0 Comments