हरियाणा महाभारत-2019 : कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किसानों का कर्ज माफ, 300 यूनिट तक बिजली फ्री व महिलाओं को फ्री रोडवेज सफर का वादा
11 अक्तूबर 2019, 1:23 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने आज अपना घोषणा (haryana congress manifesto)पत्र जारी कर दिया है वहीं भाजपा 13 अक्तूबर को अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। कांग्रेस का घोषणा पत्र हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाब नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुमारी सैलजा मौजूदगी में जारी किया गया। इस दौरान मैनिफेस्टो कमेटी की चेयरपर्सन किरण चौधरी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल मौजूद रहे। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सरकार बनने पर 24 घंटे में कर्ज माफी का वादा किया है। भूमिहीन किसानों को भी कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। दो एकड़ तक जमीन रखने वाले किसानों को बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया है। प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का वादा किया गया है। घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। शैलजा ने कहा समय कम था लेकिन मेहनत के साथ घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस नेताओं ने संकल्प पत्र का विमोचन किया।
जानें घोषणापत्र में कांग्रेस ने क्या किए ऐलान
सरकार बनते ही 24 घंटे के भीतर माफ होगा किसानों का कर्ज
सभी तरह की पेंशन को 5100 प्रतिमाह किया जाएगा
दो एकड़ तक जमीन रखने वाले किसानों को बिजली मुफ्त
हरियाणा रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा
300 यूनिट तक बिजली माफ व उससे ऊपर के रेट आधे किये जायेंगे
हर जिले में एक यूनिवर्सिटी और एक मेडिकल कॉलेज बनेगा
10वीं के छात्रों को 12 हजार और 12वीं के छात्रों को 15 हजार रुपये सालाना वजीफा
हर सरकारी संस्थान में बनेंगे मुफ्त वाई-फाई जोन
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण
विधवा, विकलांग तलाकशुदा व अविवाहित महिलाओं को 5100 रूपए प्रति माह पेंशन
बीपीएल महिलाओं को हर महीने 2000 चुल्हा खर्च के तौर पर दिए जाएंगे
अनुसूचित जाति के लिए एससी कमिशन का होगा पुनर्गठन
6 लाख से बढ़ाकर आठ लाख होगी पिछड़ी जातियों की क्रीमी लेयर
गर्भवति महिलाओं को बच्चे के जन्म पर 3500 रुपये प्रतिमाह
बच्चा 5 साल का होने तक 5000 रुपये प्रतिमाह
बच्चे का 5 साल का हो जाने तक 5 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे
पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण
नगर पालिका नगर निगम और नगर परिषदों में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण
अध्यापक भर्ती के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
किसान, मजदूर, गरीब का बैंक कर्ज 24 घण्टे में माफ किया जाएगा
गरीबों को 100 गज के प्लाट व मकान के लिए डेढ़ लाख की राशि दी जाएगी
कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग व नई नीति के तहत पेंशन दी जाएगी
1 परिवार में 1 रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा
एससी एसटी छात्रों को हर महीने 12 हजार का वजीफा
नशा तस्करी रोकने के लिए विशेष एसटीएफ के गठन
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए व्यापार आयोग का गठन
स्नातक बेरोज़गारों को 7000 रुपये और स्नात्कोत्तरों को 10000 रुपये प्रतिमाह बेरोज़गारी भत्ता
पत्रकारों के लिए बस किराया व टोल माफी, 20 हजार के पेंशन व केसलेस इलाज की सुविधा
गरीबों को 100 गज के प्लाट व मकान के लिए डेढ़ लाख की राशि दी जाएगी
कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग व नई नीति के तहत पेंशन दी जाएगी
1 परिवार में 1 रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा
एससी एसटी छात्रों को हर महीने 12 हजार का वजीफा
नशा तस्करी रोकने के लिए विशेष एसटीएफ के गठन
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए व्यापार आयोग का गठन
स्नातक बेरोज़गारों को 7000 रुपये और स्नात्कोत्तरों को 10000 रुपये प्रतिमाह बेरोज़गारी भत्ता
पत्रकारों के लिए बस किराया व टोल माफी, 20 हजार के पेंशन व केसलेस इलाज की सुविधा


0 Comments